Move to Jagran APP

अमृतसर के भागी लड़की जालंधर में गायब, परिवार ने पुलिस के खिलाफ किया हंगामा

अमृतसर के गांव भिखीविड में रहने वाली एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में पहुंचे लड़की के स्वजनों ने जमकर हंगामा किया

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:25 PM (IST)
अमृतसर के भागी लड़की जालंधर में गायब, परिवार ने पुलिस के खिलाफ किया हंगामा
अमृतसर के भागी लड़की जालंधर में गायब, परिवार ने पुलिस के खिलाफ किया हंगामा

संवाद सहयोगी, जालंधर/अमृतसर: अमृतसर के गांव भिखीविड में रहने वाली एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में पहुंचे लड़की के स्वजनों ने जमकर हंगामा किया। स्वजनों का आरोप था कि तीन महीने पहले उनकी लड़की घर से लापता हो गई थी। उसे गांव का ही एक लड़का बहला-फुसलाकर ले गया था। उन्होंने थाना अमृतसर की पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद वहां की पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की और लड़के को बरामद कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस से लड़की के बारे में पूछा तो पुलिस ने कहा कि लड़की नाबालिग है। इस कारण उसका टेस्ट करवाया है और उसे जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में रखा है। वे लोग जालंधर में गांधी वनिता आश्रम पहुंचे तो वहां लड़की नहीं थी। आश्रम के पदाधिकारियों ने उनसे कहा कि अमृतसर की पुलिस किसी लड़की को लेकर नहीं आई। लड़की के स्वजनों ने आरोप लगाया कि अब पुलिस को फोन कर रहे हैं तो वह कह रही है कि अभी कोरोना का टेस्ट करवाया है। कभी कह रहे हैं कि जालंधर लेकर जा रहे हैं, लेकिन लड़की के बारे में उनको कुछ नहीं बता रहे। दोपहर तक लड़की के स्वजन जालंधर पुलिस को शिकायत देने की तैयारी कर रहे थे।

loksabha election banner

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता

दमदमी टकसाल डेरा भाई अमरीक सिंह पर शिक्षा हासिल करने गया युवक संदिग्ध हालातों में लापता हो गया। अजनाला पुलिस को दी शिकायत में गांव छीना कर्म सिंह निवासी सुक्खा सिंह उर्फ काकू ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र विशालदीप सिंह उपरोक्त डेरे से पिछले करीब डेढ़ वर्ष से शिक्षा हासिल करने जा रहा था। बीते दिनों घर आने उपरांत वह फिर से डेरे पर चला गया था। जहां से वह बिना बताए डेरे से बाहर चला गया। न तो वह घर वापिस आया, न ही डेरे में गया। अजनाला थाना प्रभारी एएसआइ सुखजीत सिंह ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.