भारत विकास परिषद ने लगाया मेडिकल कैंप
भारत विकास परिषद अमृतसर मेन के प्रधान नोनिश बहल की अध्यक्षता में मेडिकल कैंप का आयोजन कंपनी बाग में किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 12:05 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 12:05 AM (IST)
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : भारत विकास परिषद अमृतसर मेन के प्रधान नोनिश बहल की अध्यक्षता में मेडिकल कैंप का आयोजन कंपनी बाग में किया गया। कैंप का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी द्वारा किया गया। अनिल जोशी ने भारत विकास परिषद को बधाई देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसी संस्थाओं के सहयोग से ही मानवता के कार्य किए जा सकते हैं। इस मौके पर सुमन महाजन, जीएस नागपाल, अमित सूद, सुधीर बजाज, तिलक राज महाजन, ऐ एन चाबा, अशोक धवन, दीपक लूथरा, पवन लूथरा, जीके कालिया, पुनीत ओबरॉय, स्नेह महाजन व परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें