जमानत पर आया तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार
जेल से जमानत पर आए हेरोइन तस्कर को पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
संवाद सहयोगी, अजनाला : जेल से जमानत पर आए हेरोइन तस्कर को पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पुलिस थाना घरिडा अंतर्गत गांव चीचा निवासी रेशम सिंह के रूप में बताई गई है। थाना घरिडा के सब इंस्पेक्टर बलजिदर सिंह ने बताया कि रात के समय में पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान उसे काबू किया। पकड़े गए नशा तस्कर रेशम सिंह को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
जालंधर पुलिस ने 2012 में पकड़ा था दो किलो हेरोइन के साथ
वर्ष 2012 में जालंधर पुलिस ने हेरोइन तस्कर को दो किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। तब रेशम सिंह अमृतसर के एक गांव से दो किलो हेरोइन की खेप लेकर जालंधर मे सप्लाई करने जा रहा था। अदालत में यह केस चलने उपरांत रेशम सिंह को 12 वर्ष की सजा हुई थी। सात वर्ष की सजा काटने के उपरांत वह इसी वर्ष मई महीने में जमानत पर आया था।