शिक्षा के प्रचार व प्रसार में सीकेडी का है अहम योगदान: सरकारिया
सुखबिदर सिंह सरकारिया ने कहा कि चीफ खालसा दीवान ने शिक्षा के प्रचार व प्रसार में विशेष भूमिका निभाई है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : कैबिनेट मंत्री सुखबिदर सिंह सरकारिया ने कहा कि चीफ खालसा दीवान ने शिक्षा के प्रचार व प्रसार में विशेष भूमिका निभाई है। जो हमेशा ही याद रखी जाएगी। खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने में चीफ खालसा दीवान की भूमिका अग्रेणी है। सरकारिया दीवान के प्रबंधों के तहत चल रहे श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल मजीठा रोड़ बायपास में नव निर्मित भाई वीर सिंह ऑडिटोरियम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस ऑडिटोरियम में सीकेडी के अलग अलग स्कूलों के साथ संबंधित उन 55 अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सरकारिया ने कहा कि सीकेडी ने राज्य भर में और राज्य के बाहर भी अन्य राज्यों में शिक्षा के प्रचार व प्रसार में विशेष योगदान डाला है। दीवान को अब शिक्षा का प्रचार ग्रामीण स्तर पर भी बढ़ाने के लिए कस्बों और गांवों में अधिक से अधिक स्कूल खोलने चाहिए। ताकि ग्रामीण विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर को और अधिक उंचा उठाया जा सके। ताकि ग्रामीण विद्यार्थी भी उच्च तथा स्तरीय शिक्षा हासिल कर सकें। सीकेडी को अधिक से अधिक रोजगार मुखी शिक्षा के प्रचार व प्रसार की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि तकनीकी तौर पर कुशल विद्यार्थी भविष्य के लिए तैयार किए जा सके।
कार्यक्रम की शुरुआत शब्द गायन के साथ की गई। सीकेडी के अध्यक्ष निर्मल सिंह, मेंबर इंचार्ज राजमोहिदर सिंह मजीठा, मनमोहन सिंह और नवतेज सिंह नारंग ने मुख्य अतिथि के पहुंचने पर स्वागत किया। स्कूली की अध्यापिकाओं की ओर से कवाली, जीवन में भेंट प्रकट करती कोरियोग्राफी भी पेश की। ऑडिटोरियम में 550 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता
इस दौरान दीवान के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि भाई वीर सिंह की याद में 5900 वर्ग फुट का यह ऑडिटोरियम बनाया गया है। जिस में अति आधुनिक सुविधाओं को स्थापित किया गया है। इस में 550 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है। भाई वीर सिंह की दीवान को बड़ी देन है इसलिए उनकी याद में यह ऑडिटोरियम बनाया गया है। सम्मानित अध्यापकों को दी बधाई
दीवान के स्कूलों के चेयरमैन भाग सिंह अणखी और राजमोहिदर सिंह मजीठा ने सम्मानित अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रचार व प्रसार में दीवान की विशेषता रही है और अपने पूवर्जो के सपनों को पूरा करने के लिए दीवान आज भी रात दिन काम कर रहा है। यहां दीवान के पदाधिकारी सविदर सिंह कत्थूनंगल, सुरिदर सिंह रूमालियावाला, डॉ. इंद्रबीर सिंह, डॉ. जसविदर सिंह ढिल्लों, जसपाल सिंह , नरशेर सिंह, नवतेज सिंह, मनमोहन सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी, डॉ. जसबीर सिंह साबर, रजिदर सिंह मरवाहा, सुखजिद सिह, भगवंतपाल सिंह सच्चर आदि भी मौजूद थे।