कलाकारों ने रामलीला मैदान में सफाई अभियान चलाया
चेयरमैन रजिदर रिखी की अगुआई में श्री रामलीला मैदान में सफाई अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 07:11 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:25 AM (IST)
संवाद सूत्र, रईया : श्री रामलीला कमेटी रईया के समूह कलाकारों व सदस्यों द्वारा डायरेक्टर सुभाष शर्मा व चेयरमैन रजिदर रिखी की अगुआई में श्री रामलीला मैदान में सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पंचायत रईया के स्वच्छता एंबेसडर की अगुआई में चलाया गया। शर्मा व रिखी ने बताया कि मैदान में झाड़ियों को काटकर बाउंडरी पर कंडियाली तार लगाई गई है। यहां कुशल शर्मा, सुमित कालिया, वरिदर कुमार, गौतम छीना, गोल्डी शर्मा, मनदीप शर्मा, नवी शर्मा, चेतन शर्मा, गौरव पुरी व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें