वृंदावन गार्डन में मनाया जाएगा दशहरा पर्व
वृंदावन गार्डन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक चेयरमैन पप्पू भाटिया की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 07:35 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:25 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर: वृंदावन गार्डन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक चेयरमैन पप्पू भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दशहरा पर्व मनाने व कॉलोनी के सुधार के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान संजीव खन्ना को एसोसिएशन का उप प्रधान नियुक्त किया गया। चेयरमैन पप्पू भाटिया व प्रधान काबल सिंह ने बताया कि इस बार दशहरा पर्व कॉलोनी में मनाया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन करके तैयारियां की जाएंगी। संजीव खन्ना ने कहा कि कॉलोनी ने जो सेवा का अवसर दिया है वह ठाकुर जी के आशीर्वाद से उसको निभाएंगे। यहां संजीव शर्मा, नितिन अरोड़ा, अश्वनी भुल्लर, जीया लाल मेहरा, हरप्रीत सिंह, राजबीर सिंह, संदीप जोशी, अतुल शर्मा व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें