अग्नि पीड़ित झुग्गीवासियों को राहत सामग्री दी
जन कल्याण संगठन ने अग्नि पीड़ित झुग्गीवासियों को अनाज राशन कपड़े व अन्य सामान वितरित किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:31 AM (IST)
जेएनएन, अमृतसर: जन कल्याण संगठन ने चमरंग रोड में अग्नि पीड़ित झुग्गीवासियों को अनाज, राशन, कपड़े व अन्य सामान वितरित किया। इस अवसर पर संगठन की डायरेक्टर डॉ. स्वराज ग्रोवर व बृज मोहन शर्मा मौजूद थे। डॉ. स्वराज ग्रोवर ने कहा कि पीड़ितों की सेवा ही प्रभु का उपासना है। पीड़ितो को मुख्यधारा में लाना ही उनका दायित्व है। उन्होने कहा कि उनका संगठन सदैव पीड़ितो के दुख-सुख में उनके साथ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें