पार्क से मिला व्यक्ति का शव
गुरुद्वारा छेहरटा साहिब के पास एक पार्क से वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 06:42 AM (IST)
संवाद सहयोगी, छेहरटा (अमृतसर) : गुरुद्वारा छेहरटा साहिब के पास एक पार्क से वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है, फिलहाल शव में से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जानकारी के मुताबिक, इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें