मानव पब्लिक स्कूल में क्रेजी-डे मनाया
। मानव पब्लिक स्कूल में ग्रीष्म अवकाश के बाद नन्हे बच्चों का स्वागत क्रेजी डे मनाकर किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 11:46 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 11:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर
मानव पब्लिक स्कूल में ग्रीष्म अवकाश के बाद नन्हे बच्चों का स्वागत क्रेजी डे मनाकर किया गया। इसमें बच्चे फंकी लुक व स्पाइकी हेयर लुक के साथ-साथ रंग बिरंगे परिधान पहने नजर आए। बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों व खेलों का आयोजन किया गया। ब्लो पेंटिग, फेस मार्क्स, आइ मार्क्स, सेल्फी कार्नर, पास द बाल, बैलेसिग बीम, माइंड पजल्स, ब्लाइंड फोल्ड में बच्चे पूरी तरह से उत्साहित दिखाई दिए। बच्चों ने गीतों के साथ-साथ नृत्य का भी भरपूर आनंद उठाया। सबसे आकर्षक व विभिन्न लुक में उपस्थित बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें