Move to Jagran APP

चुनावी रंजिश में कांग्रेसी भिड़े, गोली लगने से सरपंच के पति की मौत

। अजनाला थानांतर्गत नंगल वंझावाला में चुनावी रंजिश के चलते शनिवार की देर रात कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 12:15 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 12:15 AM (IST)
चुनावी रंजिश में कांग्रेसी भिड़े, गोली लगने से सरपंच के पति की मौत
चुनावी रंजिश में कांग्रेसी भिड़े, गोली लगने से सरपंच के पति की मौत

जागरण संवाददाता, अजनाला/ अमृतसर

loksabha election banner

अजनाला थानांतर्गत नंगल वंझावाला में चुनावी रंजिश के चलते शनिवार की देर रात कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि बलविदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से चार फायर किए। जिसमें गांव की सरपंच मनिदर कौर के पति सुखविदर सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। गोलियों के छर्रे लगने से सरपंच का बेटा गुरप्रीत सिंह और भतीजा गुरबाज सिंह भी जख्मी हो गया। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

नंगल वंझावाला निवासी गुरप्रीत सिंह के बयान पर अजनाला थाने की पुलिस ने उसके पिता सुखविदर सिंह की हत्या के आरोप में बलविदर सिंह, गुरदेव सिंह, मक्खन सिंह, लव और गुरजंट सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी मां मनिदर कौर गांव में कांग्रेस की सरपंच हैं। गांव का बलविदर सिंह भी कांग्रेस पार्टी का वर्कर है। मां के जीत जाने के कारण बलविदर सिंह उनके परिवार के रंजिश रख रहा था। कुछ दिन पहले गांव में रहने वाले इंद्रजीत सिंह का बलविदर सिंह के ट्रांसफार्मर को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों का शनिवार की रात समझौता करवाया जाना था। इंद्रजीत सिंह और उनके पक्ष के लोगों ने बातचीत करने के लिए उन्हें भी बुला रखा था। शनिवार की रात वह घर से निकले थे। तभी बलविदर सिंह, मक्खन सिंह, गुरदेव सिंह, लव और गुरजंट सिंह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपितों ने उन्हें चुनाव में जीत जाने का सबक सिखाते हुए अपनी राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना के दौरान गुरप्रीत सिंह अपने चचेरे भाई बाज सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंच गया। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपित बलविदर सिंह ने राइफल से चार गोलियां चलाई। एक गोली उनके पिता के पेट में जा लगी और वह मौके पर ही जमीन पर गिर गए। पिता के बचाव में जब वह दोनों आगे बढ़े तो आरोपितों ने फिर गोलियां चलाई। गोलियों के छर्रे लगने से वह दोनों जख्मी हो गए और आरोपित घटनास्थल से फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.