साहित्य सभा ने करवाया कवि दरबार
ऐतिहासिक नगर बाबा बकाला साहिब में 33 सालों से लगातार पंजाबी मातृ भाषा की सेवा में चर्चित साहित्यिक संस्था पंजाबी साहित्य सभा प्रसार व प्रचार में जुटी हुई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 12:13 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 06:23 AM (IST)
संवाद सूत्र, बाबा बकाला साहिब : ऐतिहासिक नगर बाबा बकाला साहिब में 33 सालों से लगातार पंजाबी मातृ भाषा की सेवा में चर्चित साहित्यिक संस्था पंजाबी साहित्य सभा प्रसार व प्रचार में जुटी हुई है। सभा ने पहल करते हुए श्री गुरु नानक देव जी के 550वें वार्षिक प्रकाश पर्व को समर्पित एक कवि दरबार अनेक्सी हाल में करवाया गया। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के मीत प्रधान दीप दविदर सिंह, संतोख सिंह पन्नू, लाली, मक्खन सिंह, शलिदरजीत सिंह राजन व रघबीर सिंह मौजूद थे। शलिदरजीत राज ने मंच संचालन किया। इस दौरान गायकों ने अपनी गायकी के जौहर दिखाए। कवि दरबार में कई कवियों ने अपनी कविताएं पेश की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें