Move to Jagran APP

मनोरोग अस्पताल में दाखिला शुरू, नौ मरीज भर्ती

विद्या सागर मनोरोग अस्पताल (मेंटल अस्पताल) में अब मानसिक विक्षिप्त लोगों को दाखिला मिल सकेगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 12:14 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 12:14 AM (IST)
मनोरोग अस्पताल में दाखिला शुरू, नौ मरीज भर्ती
मनोरोग अस्पताल में दाखिला शुरू, नौ मरीज भर्ती

जागरण संवाददाता, अमृतसर : विद्या सागर मनोरोग अस्पताल (मेंटल अस्पताल) में अब मानसिक विक्षिप्त लोगों को दाखिला मिल सकेगा। सरकार ने लंबे समय से इस पर रोक लगा रखी थी। मेंटल हेल्थ रिव्यू बोर्ड के गठन के साथ ही यह रोक हटा दी गई है। रिव्यू बोर्ड की दस्तक के बाद पहले दिन नौ मनोरोगियों को दाखिला दिया गया।

loksabha election banner

दरअसल, मेंटल अस्पताल में मई 2018 से मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को पिछले काफी समय से दाखिला नहीं मिल रहा था। कारण, 'मेंटल हेल्थ रिव्यू बोर्ड' की मंजूरी न मिलना। पंजाब सहित देश के किसी भी राज्य में बोर्ड का गठन नहीं किया गया था। पंजाब के सभी मनोरोग अस्पतालों में रोजाना मरीज तो आते, लेकिन उन्हें दाखिला नहीं मिलता था। अब पंजाब सरकार ने बोर्ड का गठन कर दिया है। बोर्ड में एक जज, साइकेट्रिक, जिले के डीसी ऑफिस का प्रतिनिधि, एक स्वयंसेवी संस्था का प्रतिनिधि शामिल हैं। शनिवार को यह टीम मेंटल अस्पताल पहुंची और अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सविदर सिंह से बातचीत की। डॉ. सविदर ने बताया कि मरीज के दाखिले के लिए रिव्यू बोर्ड की स्वीकृति अनिवार्य है।

मरीज के परिजनों का पूरा विवरण रखेगा बोर्ड

असल में बोर्ड के गठन का फैसला सरकार ने इसलिए लिया था क्योंकि मनोरोग अस्पतालों में कुछ लोग मनोरोगियों को छोड़कर चले जाते थे। फिर सालों-साल इनका हाल-चाल जानने नहीं आते। कई मनोरोगी अस्पताल में ट्रीटमेंट के बाद ठीक भी हो जाते, लेकिन उनके परिजनों का अता-पता नहीं चलता था। अब बोर्ड के सदस्य मनोरोगी के परिजनों का पूरा विवरण दर्ज करके ही उसे दाखिल करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.