पंडित नानक चंद वृद्ध आश्रम में मानवता के कल्याण के लिए हवन करवाया
पं. नानक चंद माता-पिता वृद्ध आश्रम रामतीर्थ में परम संत आरती देवा के सान्निध्य में मानवता के कल्याण के लिए हवन करवाया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 12:03 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 06:26 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर : पं. नानक चंद माता-पिता वृद्ध आश्रम रामतीर्थ में परम संत आरती देवा के सान्निध्य में मानवता के कल्याण के लिए हवन करवाया। संत ने कहा कि माता-पिता की सेवा ही सर्वोत्तम है। जो माता-पिता की सेवा करते हैं, उनको प्रभु धाम की प्राप्ति होती है। आधुनिक युग में लोग बुजुर्गो को बोझ समझकर बेसहारा छोड़ देते हैं। समाज में वृद्ध आश्रमों का बढ़ना चिता का विषय है। हमें हमेशा अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर संत ने संकीर्तन भी किया। समारोह में स्वामी अशोकानंद, सुमित शास्त्री भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें