रिहायशी इलाके में गेहूं की नाड़ को लगाई आग
छेहरटा के रिहायशी क्षेत्र निमला कॉलोनी व इसके आसपास के इलाके में देर शाम अफरा-तफरी मच गई।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
छेहरटा के रिहायशी क्षेत्र निमला कॉलोनी व इसके आसपास के इलाके में देर शाम अफरा-तफरी मच गई। हुआ यूं कि कुछ लोगों ने खेतों में गेहूं की कटाई के बाद नाड़ को आग लगा दी। देखते ही देखते आग का धुंआ इतना बढ़ गया कि लोगों के घरों के अंदर तक फैल गया। लोगों का सांस तक लेना मुश्किल हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। शाम को धुंआ इतना अधिक बढ़ गया कि आसपास के क्षेत्र में जैसे काले बादल छा गए हों। यहां तक कि अंधेरे का आभास होने लग पड़। इस धुंए से सबसे अधिक मुश्किल छोटे बच्चों को आई, उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
इलाका निवासी जगदीश सिंह , सुरिदर कुमार, जसविदर और अखिलेश ने बताया कि लोगों के बार- बार पुलिस को फोन करने के बाद चौकी छेहरटा के प्रभारी रूप लाल पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। सारी स्थिति का जायजा लिया। इतनी देर में पुलिस के अधिकारियों को राजनेताओं के फोन आने शुरू हो गए। लोगों ने बताया कि पुलिस आरोपितों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई किए बिना वहां से चली गई। लोगों को पुलिस ने बताया कि किसानों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कुछ शरारती लोगों ने खेतों की नाड़ को आग लगा दी है।