Move to Jagran APP

गाय सेवा समिति के प्रधान व दो सदस्यों ने दिया त्यागपत्र

लोहगढ़ स्थित संत बाबा भौड़े वाला गोशाला के प्रबंधों को चलाने वाली गाय सेवा समिति में विवाद पैदा हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 06:23 AM (IST)
गाय सेवा समिति के प्रधान व दो सदस्यों ने दिया त्यागपत्र
गाय सेवा समिति के प्रधान व दो सदस्यों ने दिया त्यागपत्र

कमल कोहली, अमृतसर

loksabha election banner

लोहगढ़ स्थित संत बाबा भौड़े वाला गोशाला के प्रबंधों को चलाने वाली गाय सेवा समिति में विवाद पैदा हो गया है। समिति के प्रधान अशोक ग्रोवर, सीनियर वाइस प्रधान विनोद गुप्ता तथा उपाध्यक्ष वरुण अरोड़ा ने संयुक्त तौर पर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। त्याग पत्र देने संबंधी पत्र समिति के चेयरमैन नायब कोट, वाइस चेयरमैन रविनंदा तथा कैशियर मनमोहन धवन को भेज दिया है। वर्णनीय है कि गाय सेवा समिति के पहले प्रधान रविनंदा थे पर किसी कारण वह अपने पद से हट गए थे। उस समय भी रविनंदा के प्रधान पद जाने से यह बातें सामने आई थी कि समिति में आपसी विवाद पैदा हो गया है। समिति ने महासचिव पद पर कार्य कर रहे अशोक ग्रोवर को प्रधान पद के लिए चयनित कर लिया था पर अब प्रधान ने अपने दो सदस्यों के साथ सामूहिक त्याग पत्र देकर यह शंका व्यक्त कर दी है कि समिति में किसी भी समय स्थिति घातक हो सकती है। त्याग पत्र के लिए दिए गए पक्ष में कहा गया है कि वह समिति के कई वर्षो से प्राथमिक सदस्य हैं। हमारा लक्ष्य बिना किसी भेदभाव से गोशाला की उन्नति का है। अब हम अपनी सेवाएं देने में असहज तथा असमर्थ है। हमारे ऊपर किसी तरह से कोई भी देनदारी नहीं है। हम अभी से सामूहिक रूप से अपने पदों से त्याग पत्र देते हैं। त्याग पत्र देने वाले प्रधान अशोक ग्रोवर ने इस संबंध में कहा कि वह अपनी मर्जी से त्याग पत्र दे रहे हैं जबकि गोशाला के भीतर जो चर्चा चल रही है कि कुछेक व्यक्ति प्रधान पर दबाव बनाने में लगे हुए है तथा एक राजनीतिक पार्टी की शह पर गोशाला के प्रबंधों पर काबिज होना चाहते है जिस कारण यह त्याग पत्र दिया है। समिति में जिस तरह की बातें उठ रही है उससे यह शंका बन गई है कि आने वाले दिनों में गोशाला का राजनीतिकरण होगा। त्यागपत्र के बारे में जब समिति के चेयरमैन गुरमुख सिंह नायबकोट से संपर्क किया गया तो उन्होने कहा कि त्याग पत्र की सूचना मिल गई है पर अभी उनका त्याग पत्र मंजूर नही किया गया है। शीघ्र ही आपसी तालमेल के साथ समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.