Move to Jagran APP

प्रेमिका के कहने पर दो बच्चों के पिता ने निगला जहर, मौत

दो बचों के पिता ने शादीशुदा महिला के प्रेम में फंस कर उसी के कहने पर जहर निगल लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 11:46 PM (IST)
प्रेमिका के कहने पर दो बच्चों के पिता ने निगला जहर, मौत
प्रेमिका के कहने पर दो बच्चों के पिता ने निगला जहर, मौत

जागरण संवाददाता, तरनतारन : दो बच्चों के पिता ने शादीशुदा महिला के प्रेम में फंस कर उसी के कहने पर जहर निगल लिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमिका खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

थाना खालड़ा के गांव भैणी मस्सा सिंह निवासी गुरजंट सिंह मोटरसाइकिल मकैनिक था। उसके दो बच्चे हैं। उसके पड़ोसी गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध कायम हो गए। गुरजंट सिंह के प्रेम संबंधों का उसकी पत्‍‌नी अमनदीप कौर को पता चल गया। उसने अपने मासूम बच्चों का वास्ता देकर पति को समझाने का प्रयास किया। दोनों में विवाद रहने लगा। गुरजंट सिंह ने उक्त विवाद बाबत अपनी प्रेमिका को जानकारी दी। उसने गुरजंट सिंह को कहा कि अब एक साथ जीना मुश्किल हो गया है। दोनों ने जीवन लीला समाप्त करने का संकल्प लिया। इस दौरान गुरजंट सिंह ने जहर निगल लिया परंतु उसकी प्रेमिका ने जहर पीने का ड्रामा ही किया। गुरजंट सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। थाना खालड़ा के प्रभारी अमजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी अमनदीप कौर के बयान पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.