अमृतसर में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 17 किलो हेरोइन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने ड्रोन से भेजी गई 17 किलो हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने इस मामले ...और पढ़ें
-1789825109536_m.webp)
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 17 किलो हेरोइन जब्त। फोटो जागरण
HighLights
काउंटर इंटेलिजेंस ने 17 किलो हेरोइन की खेप पकड़ी।
पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से भेजी थी खेप।
तीन तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की टीम ने पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए भेजी गई 17 किलो हेरोइन की खेप शनिवार की शाम बरामद की है। इस खेप को ठिकाने लगाने के लिए निकले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ आरंभ कर दी है। आरोपितों के कब्जे से मिले मोबाइल की पुलिस जांच कर रही है।
फिलहाल सीआई की टीम ने तीनों के खिलाफ स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल के थाने में एनडीपीएस एक्ट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी इंद्रदीप सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन तस्कर घरिंडा इलाके से हेरोइन की बड़ी खेप उठाकर उसे आगे सप्लाई करने की फिराक में हैं। इसके बाद सीआइ की टीम ने रास्ते में नाकाबंदी कर तीनों को धर लिया। उनके कब्जे से एक बैग बरामद किया गया। जिसमें 17 किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि पाक तस्करों ने इस खेप को ड्रोन के जरिए भारतीय हद में गिराई थी।
