विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी का सम्मान

By Edited By:
Published: Mon, 16 Feb 2015 07:39 PM (IST)

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : पूनम सूरी प्रधान डीएवी प्रबंधकीय समिति नई दिल्ली ने पंजाब के शिरोमणि स

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : पूनम सूरी प्रधान डीएवी प्रबंधकीय समिति नई दिल्ली ने पंजाब के शिरोमणि साहित्यकार प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी को ऋग्वेद पर विशेष शोध करने पर सोमवार को महर्षि दयानंद के जन्म उत्सव पर गोल बाग में सम्मानित किया। प्रो. बेदी ने ऋग्वेद पर पिछले दस वर्षो से निरंतर शोध की है तथा पंजाब के संदर्भ में नए तथ्यों को उजागर भी किया। ऋग्वेद पंजाब की भूमि पर लिखा गया पहला ग्रंथ है, जिसमें पंजाब की प्रकृति, फसलों, पेड़ पौधों तथा पंजाब के भूगोल की विस्तृत जानकारी मिलती है। प्रो. बेदी ने इन तथ्यों पर अपने शोध पत्र में बल दिया तथा स्वामी दयानंद ने इस ग्रंथ की सहायता से आर्य समाज का कैसे प्रचार किया, इसके ब्यौरे भी अपने शोध पत्रों में दर्ज किए।

पूनम सूरी ने डॉ. बेदी के ऐसे अध्ययन को डीएवी प्रबंधकीय समिति के प्रधान होने के नाते आज उनका अभिनंदन किया।