विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹1,500 से कम में 4 ऑडियो गैजेट्स: ANC, दमदार बेस और 75 घंटे तक की बैटरी!

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:41 PM (IST)

यह लेख ₹1500 से कम कीमत वाले चार लोकप्रिय boAt ऑडियो गैजेट्स का विश्लेषण करता है, जिनमें ANC, दमदार बेस, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ₹1500 से कम में 4 boAt ऑडियो गैजेट्स।

  2. ANC, गेमिंग मोड, 75 घंटे तक की बैटरी।

  3. अलग-अलग जरूरतों के लिए उपयुक्त मॉडल उपलब्ध।

ब्रांड टीम, नई दिल्ली। नया ईयरबड या नेकबैंड लेना हो और बजट 1500 रुपये तक ही हो, तो भी अब ज्यादा समझौता नहीं करना पड़ता। इस दाम में एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC), कम लेटेंसी वाला गेमिंग मोड, फास्ट चार्जिंग और 40-50 घंटे से ज्यादा का बैटरी बैकअप मिल जाता है। भारतीय बाजार में इस रेंज के चार लोकप्रिय boAt प्रोडक्ट्स पर एक नजर।

boAt Airdopes Plus 421 ANC

रोजाना बस, मेट्रो या भीड़ वाली जगहों पर सफर करने वालों के लिए यह सबसे सही विकल्प है। इसका 35 dB Active Noise Cancellation (ANC) आसपास का शोर काफी हद तक कम कर देता है, इसलिए गाने साफ और शांति से सुने जा सकते हैं। साउंड की बात करें तो इसमें 13 mm के ड्राइवर्स हैं, जो boAt की पहचान माना जाने वाला भारी बेस देते हैं। पंजाबी या डीप-बेस वाले गाने सुनने वालों को इसकी ट्यूनिंग पसंद आएगी। कॉलिंग के लिए 4 माइक्स की पावर और ENx™ (Environmental Noise Suppression) टेक्नोलॉजी दी गई है। यह बैकग्राउंड की हवा और ट्रैफिक का शोर छानकर आपकी आवाज को साफ रखती है, ताकि दूसरी तरफ वाले को बात समझने में दिक्कत न हो।

Boat Airdopes Plus 421

केस के साथ कुल 55 घंटे का प्लेबैक मिलता है। ASAP™ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिसमें 10 मिनट की चार्जिंग से करीब दो घंटे आराम से निकल जाते हैं। Bluetooth v5.3 और IWP™ इंस्टेंट पेयरिंग के साथ केस खोलते ही ये फोन से अपने आप कनेक्ट हो जाते हैं।

अक्सर ट्रैवल करने वालों, ऑफिस कॉल्स लेने वालों और कम बजट में शोर से राहत चाहने वालों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।

boAt Airdopes Plus Spark ANC

boAt Airdopes Plus Spark ANC boAt का लेटेस्ट मॉडल है, जो 1 साल की वारंटी के साथ आता है। यह उनके लिए बेस्ट है जो साउंड के साथ लुक और गेमिंग पर भी ध्यान देते हैं। इसका डिज़ाइन स्लीक और मॉडर्न है। ANC टेक्नोलॉजी की मदद से बाहरी शोर ब्लॉक हो जाता है, जिससे म्यूजिक सुनने, शो देखने या गेम खेलने का बेहतरीन अनुभव मिलता है। कॉलिंग को क्लियर बनाने के लिए इसमें Quad Mic (4 माइक्स) का सपोर्ट दिया गया है। गेमर्स के लिए इसमें BEAST™ Mode (लो लेटेंसी) है, जिससे गेम्स में डिले काफी घट जाता है। केस के साथ इसमें 55 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है और चार्जिंग Type-C पोर्ट से होती है। IPX5 रेटिंग की वजह से हल्का पसीना या पानी के छींटे झेल लेता है।

स्मार्टफोन गेमर्स, फिल्में देखने के शौकीनों और स्टाइलिश ऑल-राउंडर चाहने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है।

boAt Airdopes Plus Aura

जो लोग पूरे दिन ईयरबड्स लगाए रखते हैं और भारी या कान में चुभने वाले बड्स से परेशान होते हैं, उनके लिए Aura बनाया गया है। इसमें boAt Signature Sound के लिए 13 mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसकी शेप ऐसी रखी गई है कि यह कानों में आराम से बैठे, और ईयरटिप्स हल्के हैं, इसलिए जूम मीटिंग्स, ऑनलाइन क्लासेस या लंबी कॉल्स के बाद भी कान नहीं दुखते। कॉलिंग के लिए AI ENx™ टेक्नोलॉजी के साथ 4 माइक्स दिए गए हैं। साथ ही, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए 55 ms की लो लेटेंसी मिलती है।

Airdopes Plus Aura

इसकी कुल बैटरी लाइफ 75 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करती है। ASAP™ फास्ट चार्जिंग की बदौलत केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 150 मिनट (2.5 घंटे) का प्लेटाइम मिल जाता है। स्टेम पर टच कंट्रोल्स हैं, जिनसे एक टैप में कॉल उठाई या काटी जा सकती है, म्यूजिक प्ले या पॉज किया जा सकता है और Voice Assistant (Google Assistant/Siri) को एक्टिवेट किया जा सकता है।

स्टूडेंट्स, वर्क-फ्रॉम-होम करने वालों और भारी बेस की जगह साफ वोकल्स और आरामदायक फिट पसंद करने वालों के लिए यह ठीक रहेगा।

boAt Rockerz Plus 440

TWS ईयरबड्स के खोने या कान से गिरने का डर कई लोगों को रहता है। ऐसे यूज़र्स और जिम या रनिंग करने वालों के लिए Rockerz Plus 440 नेकबैंड ज्यादा भरोसेमंद विकल्प है। इसमें boAt Signature Sound के साथ 10 mm/12 mm ड्राइवर्स, सुपर-लो लेटेंसी गेमिंग मोड और क्लियर कॉल्स के लिए ENx™ टेक्नोलॉजी मिलती है। इसकी सबसे बड़ी खूबी बैटरी है - कंपनी 60 घंटे तक के प्लेबैक और ASAP™ चार्ज का दावा करती है। इसमें ड्युअल पेयरिंग (Dual Pairing) भी है, तो इसे लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों से एक साथ जोड़ा जा सकता है। गाने न सुन रहे हों तो दोनों बड्स मैग्नेट से आपस में चिपक जाते हैं और गले में लटके रहते हैं। सिलिकॉन स्ट्रैप त्वचा पर नरम रहता है।

Boat Rockerz Plus 440

जिम जाने वालों, रनर्स, ज्यादा सफर करने वालों और बार-बार ईयरबड्स चार्ज करने से बचना चाहने वालों के लिए यह सही बैठता है।

कौन सा चुनें

चारों का बजट एक है, इसलिए फैसला इस पर टिका है कि आपकी जरूरत क्या है। शोर से राहत और कॉलिंग के लिए Airdopes Plus 421/422 ANC, गेमिंग और लुक के लिए Spark ANC, दिनभर के आराम के लिए Aura, और लंबी बैटरी के साथ स्पोर्ट्स में इस्तेमाल के लिए Rockerz Plus 440 नेकबैंड बेहतर रहेंगे।

 Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।