3M के नकली प्रोडक्ट्स सुरक्षा के लिए हैं खतरा, आधिकारिक रीसेलर्स से करें डील
3M कंपनी ने नकली कॉन्स्पिक्विटी और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप बेचने वाली धोखाधड़ी करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। कंपनी ...और पढ़ें

HighLights
3M ने नकली कॉन्स्पिक्विटी और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप पर कार्रवाई की।
नकली उत्पाद गुणवत्ताहीन और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।
ग्राहकों को 3M के आधिकारिक रीसेलर्स से ही उत्पाद खरीदने की सलाह।
ब्रांड टीम, नई दिल्ली। बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट की ब्रांडिंग व क्वालिटी पर पूरा ध्यान देती हैं, जिसके जरिए वे लंबे समय तक कंज्यूमर्स के भरोसे को बरकरार रख पाती हैं। 3M Company अमरीका की जानी-मानी कंपनी है, जिसके सेफ्टी, इंडस्ट्रियल, इलेक्ट्रॉनिक, कंज्यूमर गूड्स और हेल्थकेयर से जुड़ें हजारों प्रोडक्ट्स विश्वभर के मार्केट में उपलब्ध हैं। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स पर कंज्यूमर्स का पूरा भरोसा है। घरों में इस्तेमाल होने वाले इनके प्रोडक्ट्स में पोस्ट-इट नोट, स्कॉच ब्रांड टेप, स्कॉच-ब्राइट स्पंज और कमांड स्ट्रिप्स शामिल हैं।
भारत में इस कंपनी की सब्सिडियरी 3M India Limited है। यह मुख्य रूप से चार सेगमेंट में ऑपरेट करती है - सेफ्टी एंड इंडस्ट्रियल, ट्रांसपोर्टेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थ केयर और होम केयर प्रोडक्ट्स। इसका हेडक्वार्टर कर्नाटक के बेंगलुरु में है। भारत में 3M India Limited के पास 3M के सब-लाइसेंस, फ्रेंचाइजी और ट्रेडमार्क के उपयोग करने का विशेष अधिकार है। इसका मतलब इस कंपनी के अलावा भारत में कोई और कंपनी 3M ब्रांड का किसी भी तरीके से इस्तेमाल नहीं कर सकती है। 3M India Limited 1997 से 3M ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर रही है।
नियमों के अनुसार 3M ट्रेडमार्क, आर्टिस्टिक लोगो, लेबल, डिवाइस पूरी तरह से और विशेष रूप से 3M Company से जुड़े हुए हैं और वैल्युएबल इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी की तरह है। 3M ने हाल ही में कुछ धोखाधड़ी करने वाली संस्थाओं के खिलाफ केस किया है, जो गैर-कानूनी तरीके से 3M ट्रेडमार्क के तहत नकली कॉन्स्पिक्विटी और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप की डीलिंग कर रहे थे। इससे कंपनी और उससे जुड़े व्यापारियों को वित्तीय नुकसान हो रहा था। आधिकारिक कार्यवाही के बाद दिल्ली के सदर बाजार और कानपुर के गड़रियन पुरवा, आर.के. नगर और ट्रांसपोर्ट नगर से नकली कॉन्स्पिक्विटी और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप जब्त किए गए। इन नकली प्रोडक्ट्स की क्वालिटी बहुत खराब थी, जिससे इनका इस्तेमाल करने वाले व्हीकल्स ऑनर्स, ड्राइवर्स और लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था।

3M से जुड़े व्यापारी और कस्टमर्स ऐसे नकली प्रोडक्ट्स के सर्कुलेशन, सेल्स और डिस्ट्रिब्यूशन से बचें। ठग 3M ब्रांड्स के नाम से इन्हें बेच रहे हैं। कंपनी इसे इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी के उल्लंघन के तौर पर देखती है। वह ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने नकली प्रोडक्ट्स बेचने और ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वालों पर सिविल और क्रिमिनल कार्यवाही करने का फैसला किया है।
3M के मशहूर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप, कॉन्सपिक्विटी टेप, रियर मार्किंग टेप और उससे जुड़े दूसरे प्रोडक्ट्स करीब 200 देशों में फैले हुए हैं। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को बनाने में सख्त क्वालिटी स्टैंडर्ड को फॉलो करती है। सालों से जुड़े इसके भरोसेमंद ग्राहक इसकी क्वालिटी से परिचित हैं। जबकि नकली प्रोडक्ट्स बहुत ही सस्ते तरीके से बनाए जाते हैं, जिनमें क्वालिटी नहीं होती। इसके अलावा, नकली प्रोडक्ट्स 3M प्रोडक्ट्स की तरह टेस्टेड या अप्रूव्ड नहीं होते हैं। इनमें क्वालिटी कंट्रोल या तो होता ही नहीं या फिर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती। ऐसे प्रोडक्ट्स सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इससे बचने का सही उपाय है कि आप 3M के आधिकारिक रीसेलर्स से 3M के प्रोडक्ट्स खरीदें। अगर आपको रीसेलर पर शक है तो आप उसके डॉक्यूमेंट को कन्फर्म करने के लिए 3M से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।
