Move to Jagran APP

मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा, जयश्री राम यहां नही तो क्या अफगानिस्तान में बोला जाएगा

जयश्री राम के नारा पर योगी आदित्यनाथ के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की बेहद मुखर हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव ने आज यहां कहा कि जयश्री राम अपने देश में नहीं तो क्या अफगानिस्तान में बोला जाएगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Feb 2018 03:17 PM (IST)Updated: Sun, 04 Feb 2018 05:50 PM (IST)
मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा, जयश्री राम यहां नही तो क्या अफगानिस्तान में बोला जाएगा
मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा, जयश्री राम यहां नही तो क्या अफगानिस्तान में बोला जाएगा

कानपुर (जेएनएन)। जयश्री राम के नारा पर योगी आदित्यनाथ के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की बेहद मुखर हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव ने आज यहां कहा कि जयश्री राम अपने देश में नहीं तो क्या अफगानिस्तान में बोला जाएगा। कश्मीर के युवाओं के हाथों में एके 47 नहीं बल्कि उनके हाथों में कलम हो।

loksabha election banner

कानपुर के यशोदा नगर में उत्तर प्रदेश गिट्टी मौरंग ट्रक आपरेटस एसोसिएशन के अधिवेशन में उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी पूरे विश्व में भारत के चरणों में लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का यही सपना है कि हर गरीब के रहने के लिए अपनी छत हो। प्रदेश में हर जगह पर चौबीस घंटे बिजली हो। यहां पर भी ट्रक चालक भी मोटर मालिक बने।

इससे पूर्व ट्रांसपोर्टर्स ने पुलिस। ट्रैफिक और आरटीओ के उत्पीडऩ का मामला उठाया और कौन सा थाना कितना वसूली कर रहा है ये मामला उठाया जिस पर मंत्री स्वतंत्रदेव ने आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा। 

परिवहन विभाग को पहली बार हुआ आठ करोड़ का मुनाफा

कानपुर में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अगर आरटीओ में कोई भी भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी पाया जायेगा तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा क्योंकि ना हम खाएंगे और ना किसी को खाने देंगें। मंत्री ने आगे कहा की भ्रष्टाचार पर कंट्रोल किया जा रहा है, धीरे धीरे और कंट्रोल होगा। उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, साथ ही बसों में भी लगाए जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग जल्दी ही यात्रियों को नई बसों की सौगात देने वाला है। कई राज्यों से करार किया जा चुका है। मंत्री का कहना है की कोहरे, बरसात व ठण्ड की वजह से परिवहन विभाग को करोड़ों का घाटा होता था लेकिन पहली बार आठ करोड़ का लाभ परिवहन विभाग को हुआ है। मंत्री ने कहा की अगर आरटीओ में कोई रिश्वत मांगता है तो सीधे एआरटीओ से संपर्क करें। अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो हमको बताएं। उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। सीजीएसटी कमिश्नर के ऊपर हुई कार्यवाही पर परिवहन मंत्री ने कहा की जो गलती करता है उसको सजा मिलती है। ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी चाहे वो अपराधी हो या भ्रष्टाचारी कोई भी नहीं बचेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.