Move to Jagran APP

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिन के यूपी दौरे पर

नड्डा कल वाराणसी जाएंगे जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सदस्यता अभियान के साथ अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 04:51 PM (IST)
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिन के यूपी दौरे पर
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिन के यूपी दौरे पर

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा आज से दो दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। आज उनका लखनऊ में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है। नड्डा कल वाराणसी जाएंगे जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सदस्यता अभियान के साथ अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

loksabha election banner

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिनी प्रवास पर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। आज लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय उनका स्वागत करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रहे नड्डा के स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बैठक की। प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि एयरपोर्ट पर नड्डा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा स्वागत करेंगे।

एयरपोर्ट से निकलने पर पुरानी चुंगी, कृष्णानगर थाना मोड़, अवध चौराहा, गीता पल्ली मोड़, पकड़ी तिराहा, बंगला बाजार पुल, बुचडी ग्राउंड चौराहा, जेल रोड, कैंट कमांड अस्पताल, सूर्या क्लब, भर्ती आफिस पेट्रोल पंप, वीवीआइपी चौराहा, बापू भवन और लोकभवन आदि स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। भाजपा मुख्यालय में नड्डा का अभिनंदन किया जाएगा।

कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे नड्डा

जेपी नड्डा आज लखनऊ में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इसके पहले वह भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। बैठकों में उम्मीदवारों के नाम के साथ ही संगठन से जुड़े अन्य मामलों पर भी चर्चा होगी। क्षेत्रीय स्तर से आने वाले तीन-तीन नामों में से ही विचार होगा। मंत्रिमंडल विस्तार, संगठन में पदाधिकारियों का मनोनयन और सदस्यता अभियान पर भी चर्चा होगी।

टिकट के दावेदारों ने तेज की पैरवी

सूबे की 12 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव के लिए भाजपा में सक्रियता बढ़ गई है। जेपी नड्डा के समक्ष टिकट के दावेदार अपनी सिफारिश पहुंचाने में जुट गये हैं। नड्डा तक पहुंच बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों और प्रमुख नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। आज नड्डा लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे इसलिए उनसे दावेदारों की मुलाकात की उम्मीद भी बन रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.