Move to Jagran APP

आखिर क्यों चाहते हैं कि राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष कि राहुल गांधी ही बनें कांग्रेस के अध्यक्ष?

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया भी चाहते हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बनें।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 10:16 PM (IST)
आखिर क्यों चाहते हैं कि राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष कि राहुल गांधी ही बनें कांग्रेस के अध्यक्ष?
आखिर क्यों चाहते हैं कि राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष कि राहुल गांधी ही बनें कांग्रेस के अध्यक्ष?

उदयपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस नेता तो चाहते हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस की कमान फिर से संभाले लेकिन राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया भी चाहते हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बनें। उनका मानना है कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त मिशन में सफलता के लिए यह जरूरी है। कटारिया का कहना है कि भले ही यह कटाक्ष लगे लेकिन सही है कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से भाजपा का कांग्रेस मुक्त देश अभियान को अपने-आप सफलता मिल जाएगी। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से बची-खुची कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी घुमा-फिराकर सिर्फ गांधी परिवार के ही चक्कर लगाती रहती है। कांग्रेसी नेता ले-देकर सिर्फ राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनाने की जुगत में नजर आ रहे हैं, यह उनके लिए मजबूरी है। जबकि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि राहुल ही कांग्रेस अध्यक्ष बनें। इसके बाद बाकी बचे कांग्रेसियों का भी पत्ता साफ हो जाएगा और कांग्रेस मुक्त भारत सामने आएगा, जो बेहद जरूरी है। 

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं : नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। हमारी पार्टी एक आम कार्यकर्ता की पार्टी है और उनकी पार्टी में परिवार विशेष का नहीं, बल्कि आम आदमी ही अध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री बनता आया है।

गहलोत सरकार पर निशाना साधा, कहा- कथनी और करनी में अंतर

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश की जनता की परेशानी गहलोत सरकार नहीं समझ पाई। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने जनता की सेवा की। केवल केन्द्र सरकार पर आरोप लगाने के अलावा कोई काम राज्य सरकार ने नहीं किया। वह राज्य सरकार से जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार से मिले धन में से उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव में कितनी राशि का उपयोग किया और राज्य सरकार की कितनी राशि उपयोग में ली जा रही है। यह आंकड़े सामने आते ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा ओछी राजनीति और बनावटी बातें नहीं करती, बल्कि सच्चाई के लिए काम करती आई है। उन्होंने कहा कि यदि देश में लॉकडाउन लागू नहीं किया जाता तो आज विकट स्थिति से देश सामना कर रहा होता। लॉकडाउन की वजह से लोग डिस्टेंस बनाना सीखे तथा खुद की सुरक्षा के महत्व को जाने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.