Move to Jagran APP

West bengal politics: भाजपा में कोई अंदरुनी मतभेद नहीं, बंगाल में 2021 में परिवर्तन तय : दिलीप घोष

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने सोमवार को पार्टी में आपसी मतभेद व अंदरूनी कलह की खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए दावा किया कि भाजपा पूरी तरह से एकजुट है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:39 PM (IST)
West bengal politics: भाजपा में कोई अंदरुनी मतभेद नहीं, बंगाल में 2021 में परिवर्तन तय : दिलीप घोष
West bengal politics: भाजपा में कोई अंदरुनी मतभेद नहीं, बंगाल में 2021 में परिवर्तन तय : दिलीप घोष

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने सोमवार को पार्टी में आपसी मतभेद व अंदरूनी कलह की खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए दावा किया कि भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने तृणमूल की ओर इशारा करते हुए भाजपा पर लोगों के विश्वास को तोड़ने के लिए इस तरह की साजिश रचने का आरोप लगाया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घोष ने कहा, 'बंगाल गणतंत्र की हत्या की जा रही है। 2021 में राज्य में परिवर्तन तय है।

loksabha election banner

पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। मुकुल राय या केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो से उनका कोई मतभेद नहीं है। भाजपा नेताओं में मतभेद में मीडिया में झूठी खबरें आ रही हैं। भाजपा का कोई भी नेता व सांसद पार्टी छोड़ कर नहीं जा रहा है। भाजपा में टूट की खबरें बेबुनियाद है।' उन्होंने आगे कहा,  तृणमूल अपना कुनबा नहीं संभाल पा रही है और अपने की तरह भाजपा को दिखाने की कोशिश कर रही है, लेकिन भाजपा उससे पूरी तरह से अलग है।उन्होंने कहा कि यदि आपस में किसी विषय पर विचारों में अंतर भी रहता है, तो उसे आपस में बातचीत कर मिटा लेते हैं। घोषणा ने कहा कि दिल्ली में हाल में पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक में 20 लोकसभा सीटों में बूथ स्तर पर बातचीत हुई है।कोई रिपोर्ट नहीं पेश की गई है। शिवप्रकाश जी या अन्य किसी ने कोई रिपोर्ट नहीं पेश की थी।केवल सूचनाएं एकत्रित की गई हैं।उन्होंने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की खबरों का भी खंडन करते हुए कहा कि दिलीप घोष छाती पर चढ़ कर राजनीति करता है और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं अकेले परिवर्तन कर सकता हूं।जब राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा, तो ऐसी बात कहने वाले आकर मिठाई खाकर जायेंगे। 

सात अगस्त से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान

घोष ने कहा कि आगामी सात अगस्त से फिर से भाजपा बंगाल में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। पिछली बार 98 लाख सदस्य बनाये गये थे। उसके बाद बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़े हैं। इस बार तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पत्र को उन लोगों ने 95 लाख परिवारों तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। घोष ने कहा कि कोरोना व एम्फन के बीच भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले जारी हैं। पिछले माह विधायक सहित पांच भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इसके खिलाफ चार अगस्त, मंगलवार को कोलकाता में जुलूस निकाला जायेगा। 

राज्यपाल अपने संवैधानिक दायित्व का कर रहे हैं पालन : घोष

राज्यपाल व राज्य सरकार के बीच लगातार टकराव के बारे में पूछे जाने का घोष ने कहा कि राज्यपाल अपने संवैधानिक दायित्व का पालन कर रहे हैं। राज्यपाल संवैधानिक प्रमुख हैं।  सरकार विरोधियों को कुछ बोलने नहीं दे रही है। मीडिया पर भी दबाव है, तो सरकार के खिलाफ कौन बोलेगा? राज्यपाल अपने दायित्व का पालन कर रहे हैं। यदि सरकार समझती है कि वह अपने दायित्व के अतिरिक्त बात कर रहे हैं, तो संविधान है।ऐसे लोगों का गणतंत्र, कोर्ट व कानून पर विश्वास नहीं है और वे राज्यपाल पर आक्रमण कर रहे हैं। 

बंगाल ग्लोबल बिजनेस सम्मिट पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार

राज्यपाल द्वारा बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के आयोजनों पर हुए खर्च पर सवाल उठाए जाने के बाद घोष ने भी इसको लेकर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल किया कि राज्य में पिछले कई वर्षों से विश्व ग्लोबल बिजनेस सम्मिट हो रहा है, लेकिन अभी तक कितने का निवेश हुआ है? कितने उद्योग आये हैं, इसकी कोई जाकनारी नहीं है।राज्य सरकार इसपर श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम लोगों के करोड़ों रुपये खर्च किये हैं।जनता को इन पैसों का हिसाब जानने का अधिकार है। उन्होंने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री को सभी ने काली पूजा व दुर्गा पूजा का उद्घाटन करते देखा है, लेकिन किसी ने कल-कारखाना का उद्घाटन करते नहीं देखा है। उन्होंने हर साल आयोजित होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस सम्मिट को तत्काल बंद करने की भी मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.