Move to Jagran APP

Somen Mitra passes away: बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, लंबे समय से थे बीमार, राहुल व ममता ने जताया शोक

Somen Mitra passes awayबीते कई दिनों से बीमार चल रहे पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का आज 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 07:44 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 10:48 AM (IST)
Somen Mitra passes away: बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, लंबे समय से थे बीमार, राहुल व ममता ने जताया शोक
Somen Mitra passes away: बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, लंबे समय से थे बीमार, राहुल व ममता ने जताया शोक

कोलकाता, राज्य ब्यूरो बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे और उनका कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था, जहां बुधवार देर रात 1.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। मित्रा 78 साल के थे।

prime article banner

बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे और उनका कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार देर रात 1.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। मित्रा 78 साल के थे।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मित्रा को कुछ दिनों पहले ही किडनी की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था, इसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इधर, उनके निधन की खबर आते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। राहुल ने ट्वीट किया, 'इस कठिन समय में सोमेन मित्रा के परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और समर्थन। हम उन्हें प्यार, शान और सम्मान के साथ हमेशा याद करेंगे।' वहीं, ममता ने ट्वीट किया, 'पूर्व सांसद और बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार, प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।' लोकसभा में कांग्रेस के नेता व बहरामपुर से सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी ट्वीट करके गहरा दुख जताया है और पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है। इससे पहले बंगाल कांग्रेस ने सोमेन मित्रा के निधन पर गहरा शोक जताया।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया, 'डब्ल्यूबीपीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह हमारे लिए बड़ी क्षति है। हमारी प्रार्थनाएं और विचार दादा के परिवार के साथ हैं।' बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद सोमेन मित्रा का जन्म 31 दिसंबर 1941 को हुआ था। मित्रा इससे पहले तृणमूल कांग्रेस में थे और कुछ वर्ष पहले कांग्रेस में फिर से शामिल हुए थे। अधीर रंजन चौधरी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

सोमेन मित्रा का इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और रविवार को जानकारी मिली थी कि उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। डॉक्टर ने बताया था, 'उनकी तबीयत में सुधार है लेकिन किडनी संबंधी रोग के चलते उनके क्रिएटिनिन का स्तर अब भी बढ़ा हुआ है। उनके हृदय की हालत भी कमजोर है, लेकिन खतरे से बाहर है।' फिलहाल वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। 

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद सोमेन मित्रा का जन्म 31 दिसंबर 1941 को हुआ था।  उनका एक बेटा भी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.