सिक्किम विस उपचुनाव में मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच 56 बूथों पर 44398 मतदाता करेंगे मतदान
सिक्किम विस उपचुनाव में मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच 56 बूथों पर 44398 मतदाता करेंगे मतदान-दो विधानसभा क्षेत्रों में 12 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित गंगटोक में नहीं कोई अतिसंवेदनशील बूथ
गंगटोक, जागरण संवाददाता। Sikkim Assembly election Bypolls 2019 सिक्किम में तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सोमवार को मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। कुल 56 मतदान केंद्रों पर लगभग 44398 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोकलोक कामरंग सीट 10और मार्तम रमटेक सीट 24 पर एक दर्जन मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर गंगटोक सीट 27 में एक भी बूथ संदेनशील नहीं है। 56 बूथों की सुरक्षा में दो कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनात की गई।
चुनाव आयोग ने स्ट्रांग रूम से इवीएम के साथ सभी बूथों के अधिकारियों और कर्मचारियों को रवना कर दिया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इस उप-चुनाव में मुख्यमंत्री पीएस गोले, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया और पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के करीबी मोजेस राई की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इतना ही नहीं सिक्किम के इतिहास में पहली बार एक राष्ट्रीय पार्टी भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय सत्तारूढ़ दल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के साथ गठबंधन कर दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसके चलते चुनाव दिलचस्प हो गया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच 56 बूथों पर 44398 मतदाता करेंगे मतदान
राज्य के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को उप-चुनाव हों रहें हैं । 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।
पोकलोक कामरांग सीट :
दक्षिण सिक्किम के पोकलोक कामरांग विस में कुल 15695 मतदाता है। जिसमें 7884 पुरुष व 7811 महिलाएं हैं। सर्विस वोटरों की संख्या अलग से 42 है। इस क्षेत्र में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के लिए कुल 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 6 बूथ अति संवेदनशील हैं। यहां मुख्यमंत्री पीएस गोले स्वयं सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट से मोजेस राई व सिक्किम रिपाब्लिकन पार्टी से यदु कुमार राई चुनाव मैदान में है। यह क्षेत्र अनारक्षित है।
मारतम रूमतेक सीट :
यह सीट भूटिया-लेप्चा समुदायों के लिए आरक्षित है। मारतम रूमतेक विस में कुल 16951 मतदाता है। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। इस विस में महिला मतदाताओं की संख्या 8520 व पुरुष का 8431 हैं। कुल 22 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 6 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है। यहां भाजपा के उम्मीद सोनाम छिरिंग वेंचुंगपा, एसडीएफ से नुक छिरिंग भूटिया (मल्ली सोनाम), सिक्किम रिपाब्लिकन पार्टी से मिंगमा छिरिंग शेरपा, हाम्रो सिक्किम पार्टी से नीमा लेप्चा, निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. मेचुंग भूटिया व निर्दलीय उम्मीदवार पासांग गैली शेरपा चुनाव लड़ रहे हैं।
राजधानी की गंगटोक सीट
राज्य के राजधानी गंगटोक में कुल 11752 मतदाता है। जिसमें 6189 पुरूष व 5563 महिला है। जहां 25 सर्विस वोटर है। यह विस भूटिया व लेप्चा समुदायों के लिए आरक्षित है। 12 मतदान केंद्रों स्थापित की गई है। लेकिन एक भी मतदान केंद्रों संवेदनशील पहचान नहीं की गई है। उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त है। गंगटोक उप-चुनाव के लिए एसडीएफ से श्रीमती रिंजिंग ओंगमू भूटिया, भाजपा से यंग छिरिंग लेप्चा, हाम्रो सिक्किम पार्टी से बाईचुंग भूटिया, सिक्किम नेशनल पीपुल्स पार्टी से दिले नामगैल बरफुंगपा, सिक्किम रिपाब्लिकन पार्टी से संग छिरिंग लेप्चा व निर्दलीय उम्मीदवार कर्मा येंतेन चांगापा शामिल है।
दो कंपनी अर्ध सैनिक बल तैनात
चुनाव में विधि व्यवस्था कायम रखने तथा सुरक्षा के लिए दो कंपनी अर्ध सैनिक तैनाथ की है। एक कंपनी दक्षिण सिक्किम के जिला नामची तथा एक कंपनी गंगटोक में तैनाथ की गई है। राज्य सरकार ने मतदान करने वाले निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को पेड सैलेरी के रूप में घोषणा कर दी है। ताकि अपना मताधिकार के प्रयोग के लिए एक दिन की छुट्टी दी गई है। इस दौरान उक्त निजी क्षेत्रों व औद्योगिक इकाइयों को दैनिक वेतन काटना जनप्रतिनिधि एन 135 बी. के तहत गैर कानूनी माना जाएगा। जिसके तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है।
48 घंटे के लिए ड्राई-डे घोषित
दूसरी राज्य में अगले 48 घंटे के लिए भी ड्राई डे की घोषणा की गई है। दुकानों व होटलों में शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। आबकारी व पुलिस विभाग दोनों मिलकर अलग से निगरानी करेगी।