Move to Jagran APP

जोधपुर नगर निगम उत्तर जोन के चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, मुख्यमंत्री पुत्र वैभव ने सपत्नी किया मतदान

Rajasthan Municipal Corporation Election 2020 पहले चरण में जयपुर हैरिटेज जोधपुर उत्तर व कोटा उत्तर के नगर निगमों के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान जारी है। 250 वार्डों के 1503 मतदान केंद्रों पर 16 लाख 45 हजार 547 मतदाता मतदान करेंगे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 11:07 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:19 PM (IST)
जोधपुर नगर निगम उत्तर जोन के चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, मुख्यमंत्री पुत्र वैभव ने सपत्नी किया मतदान
राजस्थान में तीन नगर निगमों मे चुनाव के लिए मतदान जारी

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan Municipal Corporation Election 2020: जोधपुर नगर निगम उत्तर जोन के चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में उनके वार्ड क्षेत्र में आरसीए चेयर पर्सन और उनके पुत्र वैभव गहलोत ने सपत्नीक मतदान किया। निगम चुनाव में इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरियां कांग्रेस को और जोधपुर वासियों को अखरी, लेकिन उनके पुत्र वैभव ने अपने पिता के ही अंदाज में इस कमी को पूरा करने का प्रयास किया। वहीं अब जोधपुर नगर निगम दक्षिणी जोन के चुनाव 1 नवंबर को होंगे जिसके लिए प्रचार शुक्रवार शाम तक किया जा सकेगा।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने अपनी पत्नी के साथ वोट दिया। वैभव सुबह ही अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चुनाव बूथ पर पहुंचे और अपना वोट दिया।जोधपुर उत्तर नगर निगम के लिए वैभव गुरूवार की सुबह पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे और और अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। मतदान स्थल में प्रवेश से पहले हाथों को सैनेटाइज्ड किए जाने के साथ मुंह पर मास्क भी पहन रखा था।गहलोत का पैतृक मकान महामंदिर क्षेत्र में है, इसलिए वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आए। उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता व मतदाता भी थे। 

इधर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दक्षिण ज़ोन के मतदान के दिन अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जोधपुर नगर निगम जोधपुर दक्षिण के लिए शुक्रवर की शाम तक चुनाव प्रचार थम जायेगा। यहां 1 नवंबर को मतदान होगा।  गली मोहल्लों में चुनाव प्रचार जोरों पर रहा। प्रत्याशियों को जनसंपर्क भी तेजी से चल रहा है। एक नवंबर को मतदान सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक करवाया जाएगा।नगर निगम दक्षिण में 80 वार्ड है। जिनमे पुरुष मतदाता 1,75,701, महिला  मतदाता 1,63,832 व ट्रांसजेंडर 04 है। यहां कुल मतदाता 3,39,537 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.