Move to Jagran APP

Vikas Dubey Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने की सीबीआइ जांच की मांग

Vikas Dubey Arrestedविकास दुबे की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर विपक्ष योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कई सवाल खड़े किए हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 02:56 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 03:01 PM (IST)
Vikas Dubey Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने की सीबीआइ जांच की मांग
Vikas Dubey Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने की सीबीआइ जांच की मांग

लखनऊ, जेएनएन। कानपुर में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों के हत्या के मामले में मुख्य आरोपित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे सात दिन के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

loksabha election banner

विकास दुबे की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर विपक्ष योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर है। सामाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कई सवाल खड़े किए हैं।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि तीन महीने पुराने पत्र पर 'नो एक्शन' और कुख्यात अपराधियों की सूची में विकास दुबे का नाम न होना बताता है कि इस मामले के तार दूर तक जुड़े हैं। यूपी सरकार को मामले की सीबीआई से जांच करा सभी तथ्यों और प्रोटेक्शन के ताल्लुकातों को जगजाहिर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानपुर के जघन्य हत्याकांड में यूपी सरकार को जिस मुस्तैदी से काम करना चाहिए था, वह पूरी तरह फेल साबित हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के अलर्ट के बावजूद आरोपी का उज्जैन तक पहुंचना, न सिर्फ सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है बल्कि मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

गौरतलब है कि विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो उज्जैन में महाकाल का दर्शन करने जा रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.