Move to Jagran APP

Vikas Dubey Arrested: BSP मुखिया मायावती बोली-अब सामने आने चाहिए विकास दुबे के आका, जनता को भी इंतजार

Vikas Dubey Arrested मायावती ने लिखा कि कानपुर कांड के दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे की लम्बी जद्दोजहद के बाद अन्तत गिरफ्तारी होने के बाद से अब जनता को अगले कदम का इंतजार है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 04:14 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 04:31 PM (IST)
Vikas Dubey Arrested: BSP मुखिया मायावती बोली-अब सामने आने चाहिए विकास दुबे के आका, जनता को भी इंतजार
Vikas Dubey Arrested: BSP मुखिया मायावती बोली-अब सामने आने चाहिए विकास दुबे के आका, जनता को भी इंतजार

लखनऊ, जेएनएन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष के नेताओं को भी योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती से पहले कांग्रेस की प्रियंका गांधी तथा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा था। बसपा मुखिया ने तीन जुलाई के बाद आज यानी गुरुवार को कोई ट्वीट किया है। तीन जुलाई को भी उन्होंने विकास दुबे प्रकरण पर ट्वीट किया था। 

loksabha election banner

मायावती ने भी विकास दुबे प्रकरण पर दो ट्वीट किया है। मायावती ने लिखा कि कानपुर कांड के दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे की काफी लम्बी जद्दोजहद के बाद अन्तत: गिरफ्तारी होने के बाद से अब जनता को अगले कदम का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस के विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद अब इसके तमाम आपराधिक सांठगांठ व माफियागिरी आदि का पर्दाफाश होने का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश के साथ देश की जनता बड़े गठजोड़ के आकाओं के सामने आने का इंतजार है। इतना ही नहीं बल्कि जनता को इसकी भी प्रतीक्षा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास दुबे के साथ-साथ उसके जघन्य अपराधों सेे जुड़े व सम्बंधित सभी सरकारी व राजनीतिक संरक्षकों एवं षडयंत्रकारियों को भी जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा जरूर दिलाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.