Move to Jagran APP

Gaya Town Election 2020: गया शहर से लगातार जीत रहे मंत्री प्रेम कुमार, यहां BJP का विजय रथ रोकना बड़ी चुनौती

Gaya Town Election News 2020 गया शहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए कांग्रेस मुस्‍तैदी से जुटी है। हालांकि यह आसान नहीं दिखता। यहां 1990 के चुनाव से भाजपा के डॉ प्रेम कुमार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करते रहे हैं।

By Bihar News NetworkEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 08:06 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 10:37 PM (IST)
Gaya Town Election 2020: गया शहर से लगातार जीत रहे मंत्री प्रेम कुमार, यहां BJP का विजय रथ रोकना बड़ी चुनौती
गया शहरी विधानसभा सीट पर लगातार सात बार से विधायक बन रहे हैं डॉ. प्रेम कुमार

गया, कमल नयन। गया शहरी विधानसभा सीट पर तीन दशकों से भाजपा का कब्जा है। एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के रूप में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अखौरी ऑकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव से दिखता है। वैसे शहरी क्षेत्र में 27 उम्मीदवार मैदान में है, जो अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है। 2015 के चुनाव में प्रेम कुमार ने कांग्रेस के प्रेमरंजन डिंपल को हराया था। यहां जातीय गोलबंदी भी दिख रही है। तो कहीं-कहीं नाराजगी भी उभरकर सामने आ रही है। इस बीच भाजपा के समर्थक अपने विधायक के 30 वर्षों के कार्यकाल को गिना रहे है। शहर में जाम एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। इस विधानसभा क्षेत्र की आबादी बढ़ती जा रही है और सड़कें सिकुड़ रही हैं। कहीं एक भी फ्लाईओवर नहीं है। आज मतदान संपन्‍न हो जाने के बाद सभी प्रत्‍याशियों को अब मतगणना का इंतजार है।

prime article banner

लगातार सात बार से विधायक बन रहे हैं डॉ. प्रेम कुमार

मोक्ष की इस नगरी का राजनीति में अहम योगदान माना जाता है। इस सीट से भाजपा के डॉ. प्रेम कुमार 1990 के चुनाव से विधायक बनते आ रहे हैं। गया शहरी सीट पर पहला चुनाव 1952 में हुआ था। तब कांग्रेस के केशव प्रसाद विधायक चुने गए थे। अगले चुनाव में 1957 में लतीफुर्रहमान, 1962 में श्यामचरण भरथुआर निर्वाचित हुए। इसके बाद 1967 और 1969 में जनसंघ के गोपाल मिश्रा को यहां से जीत मिली। फिर 1972 में कांग्रेस ने अपनी सीट वापस पाई। इसके डॉ. युगल किशोर प्रसाद जीते। 1977 के चुनाव में जनता पार्टी से सुशील सहाय निर्वाचित घोषित किए गए। 1980 और 85 के चुनाव में कांग्रेस के जय कुमार पालित यहां के विधायक रहे। इसके बाद 1990 से लगातार प्रेम कुमार भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजयी होते रहे हैं।

भाजपा प्रत्‍याशी का वीडियो वायरल, जांच का आदेश

क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम अभिषेक सिंह के मुताबिक उनपर आरोप है कि बूथ संख्या 120 पर मतदान के लिए पार्टी का चुनाव चिन्ह लेकर गए थे। इस मामले में जांच का आदेश दिया गया है।

क्षेत्र का आंकड़ा एक नजर में-

जनसंख्या 5 लाख 44 हजार 860

कुल वोटर 2 लाख 65 हजार 533

138289 पुरुष वोटर

127229 महिला वोटर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.