Move to Jagran APP

US President Agra visit : पत्नी मेलानिया के साथ ताज का सौंदर्य देख डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास

Donald Trump Agra visit पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ पूरी दुनिया प्रेम की निशानी के रूप में प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 03:34 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 10:11 AM (IST)
US President Agra visit : पत्नी मेलानिया के साथ ताज का सौंदर्य देख डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास
US President Agra visit : पत्नी मेलानिया के साथ ताज का सौंदर्य देख डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास

आगरा, जेएनएन। Donald Trump Agra visit : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका व दामाद जारेड कुशनर के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने एक घंटा ताज में बिताया। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। उनकी अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदी बेन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

prime article banner

संगमरमरी हुस्न का सूर्य रश्मियों की लालिमा संग रोमांस देख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व प्रथम महिला मेलानिया के चेहरे ताज प्रांगण में अभिभूत नजर आए। ट्रंप को इस रोमांस बेला पर ताज के दीदार की ललक निर्धारित कार्यक्रम से 40 मिनट पहले ही अहमदाबाद से आगरा खींच लाई। बाहर से ही ट्रंप को ताज की जो पहली झलक मिली वह, प्रेम के भाव में अंदर तक उतार गई। 

सोमवार की शाम 4:55 बजे जब ट्रंप परिवार ताज से रूबरू हुआ, ताज का संगमरमरी हुस्न ढलते सूर्य की लालिमा से स्वर्णिम आभा के साथ दमक रहा था। मुहब्बत की निशानी को रंगों से नहाया देख डोनाल्ड ट्रंप व मेलानिया ने विजिटर बुक पर अनुभूति कुछ यूं दर्ज की-'ताजमहल प्रशंसा और आदर भाव जगाने वाला है। यह भारत की समृद्ध और विविधता पूर्ण संस्कृति की खूबसूरती का जीवंत उदाहरण है। धन्यवाद भारत।

ट्रंप परिवार एक घंटा 20 मिनट ताज परिसर में रहा। इस दौरान ट्रंप और मेलानिया के चेहरे पर प्रफुल्लता और आश्चर्य के भाव साफ दिखे। दोनों 'लवर कपल' की तरह कई बार हाथों में हाथ डाले, एक दूसरे की आंखों में झांकते और स्मृतियां संजोते नजर आए। दर्जनों कैमरे हर पल को शूट करने को तैयार थे, लेकिन इवांका अपने मोबाइल कैमरे में ताज के साये में खुद की तस्वीर उतारती नजर आईं। बाद में पति जेराड कुशनर के साथ भी फोटो खिंचाई। ट्रंप के साथ चल रहे गाइड नितिन सिंह से यह कपल इस खूबसूरत इमारत की बारीक कलाकृतियों और इतिहास की जानकारी लेता नजर आया। 

रूमानियत में खोए अमेरिकी मेहमान जेहन में दीदार-ए-ताज की अविस्मरणीय यादों को बसा लेना चाहते थे। रॉयल गेट पर बढ़ते हर कदम के साथ उनके चेहरे पर ताज केदीदार की खुशी झलक रही थी। वीडियो प्लेटफार्म पर पहुंचे तो ताज पलकें बिछाए उनके इस्तकबाल को तैयार था। फूलों की भीनी-भीनी खुशबू माहौल को रूमानी बना रही थी। वाटर चैनल के बराबर में चलते हुए सेंट्रल टैैंक पर पहुंच उन्होंने डायना बेंच से दीदार-ए-ताज की यादें संजोईं। यहां से चमेली फर्श पर होते हुए मुख्य मकबरे पर पहुंचे। लौटते वक्त भी ट्रंप ताज को मुड़-मुड़कर निहारते रहे। इसके साथ ही ताज के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया। दिन, तारीख और समय सब दर्ज हो गया।

औरंगजेब की क्रूरता पर भावुक हुईं मेलानिया

मुख्य मकबरे में प्रवेश करते ही मेलानिया भावुक हो गईं। ट्रंप दंपती पूरी जिज्ञासा के साथ जानकारी ले रहा था। जब शाहजहां की कब्र की प्रतिकृति की ओर इशारा कर गाइड नितिन ने बताया कि औरंगजेब ने शाहजहां को आगरा किले में कैद कर रखा था, जहां से वह ताज देखा करते थे, तो मेलानिया भावुक हो गईं। ट्रंप ने शाहजहां और मुमताज की कब्रों की प्रतिकृति देख इसे पेंटिंग समझा। इस पर गाइड ने बताया कि यह स्टोन पर पच्चीकारी है। ट्रंप इस कला की जानकारी लेते रहे। पच्चीकारी और कैलीग्राफी उन्हें काफी भायी। ट्रंप ने मूल कब्रों, डबल डोम, मारबल, काला पत्थर और डायना बेंच के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 1962 में यहां अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की पत्नी जैकलिन केनेडी ने खड़े होकर फोटो खिंचवाया। इससे प्रेरित होकर डायना ने यहां पर बैठकर फोटो खिंचाई। इसके बाद यह डायना बेंच के नाम से प्रसिद्ध हो गई। हालांकि, ट्रंप ने यहां मेलानिया के साथ खड़े होकर फोटो खिंचाई। एक घंटे से अधिक ताजमहल में रुककर वह वापस हुए। 6:40 बजे वह एयरफोर्स-वन से नई दिल्ली रवाना हो गए।

प्रदेश की सांस्कृतिक झलक ने ट्रंप को मोहा

ट्रंप का एयरफोर्स-वन विमान निर्धारित समय से करीब आधा घंटे पहले ही आगरा के एयरफोर्स स्टेशन के रन-वे नंबर एक पर पहुंच गया। यहां एयर कमोडोर एसके माथुर, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका सत्कार किया। बारी-बारी से परिचय भी कराया गया। इसके बाद उन्होंने मयूर नृत्य, बमरसिया और लिल्ली घोड़ी डांस को बड़े ध्यान से देखा, अभिभूत होकर कई बार ताली बजाई। चेहरे के भाव मन के आह्लाद को प्रकट कर रहे थे। मुस्कराते हुए उन्होंने कलाकारों का अभिवादन किया।

एयरफोर्स स्टेशन से होटल अमर विलास तक के 11 किलोमीटर के रास्ते पर जगह-जगह सांस्कृतिक पंडाल पर प्रस्तुतियां चल रही थीं। स्थानीय लोग भी कलाकार दलों के पीछे से ट्रंप की झलक पाने को उतावले थे। बच्चे अमेरिकी और भारतीय ध्वज लहरा रहे थे। लोग छतों से भी मोबाइल कैमरे में काफिले के स्वागत की तस्वीर कैद कर रहे थे। 

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप और उनके परिवार का सैंकड़ों कलाकारों ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुत कर स्वागत किया। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ पूरी दुनिया प्रेम की निशानी के रूप में प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया है। इस दौरान ताजमहल का का सौंदर्य देखकर डोनाल्ड ट्रम्प मंत्र मुग्ध हो गए।

सोमवार दोपहर अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा पहुंचे और परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। करीब एक घंटा ताज की खूबसूरती को निहारने के बाद वह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प को 'ताजमहल' का एक बड़ा चित्र भेंट किया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के साथ भी तस्वीर खिंचवाई। इस वक्त डोनाल्ड ट्रंप पूरे उमंग में और मेहमाननवाजी से अभिभूत। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने किसी को निराश नहीं किया और पूरे शांत मन से सभी के साथ तस्वीर खिंचवाई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ दुनिया के सातवें अजूबे ताज महल के मुख्य गुम्बद पहुंचे। यहां स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों को भी देखा। इस दौरान गाइड नितिन सिंह उन्हें ताज महल के इतिहास से रूबरू कराते रहे। इस दौरान ट्रंप की बेटी इवांका अपने मोबाइल फोन से ताज महल के सामने लगातार तस्वीरें खिंचवाती रहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध डायना बेंच पहुंचे और यादगार तस्वीर खिंचवाई। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीर खिंचवाई है। इसके बाद पत्नी मेलानिया का हाथ थामे ताज की ओर बढ़ ट्रंप रहे हैं। इससे पहले ट्रंप की बेटी इवांका भी पति के साथ कर ताज का दीदार कर रही हैं। उन्होंने ने भी डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाई। इवांका ने अपने मोबाइल फोन से भी किसी सहयोगी के माध्यम से अपनी तस्वीर खिंचवाई।

अपने परिवार के साथ दो दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी के साझा कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद एयरफोर्स वन विमान से आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गए। हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत किया। 

रन-वे से कुछ दूरी पर तीन सौ कलाकारों ने प्रदेश की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की, जिसमें प्रमुख रूप से मयूर नृत्य शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, वह दो घंटे आगरा में रहेंगे। इस बीच ट्रंप परिवार एक घंटा ताज परिसर में बिताया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.