Move to Jagran APP

UP विधानसभा उप चुनाव : भाजपा का सभी क्षेत्रों में बूथों तक होगा संवाद

भाजपा ने उप चुनाव वाले सभी 13 विधानसभा क्षेत्रों में एक मंत्री और संगठन के एक पदाधिकारी को संयोजक का दायित्व सौंपा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 05:19 PM (IST)
UP विधानसभा उप चुनाव : भाजपा का सभी क्षेत्रों में बूथों तक होगा संवाद
UP विधानसभा उप चुनाव : भाजपा का सभी क्षेत्रों में बूथों तक होगा संवाद

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में खाली पड़ी 13 विधानसभा सीट में से हमीरपुर में उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही है जबकि बाकी 12 क्षेत्रों में अभी आयोग ने तारीख तय नहीं की है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उप चुनाव वाले सभी क्षेत्रों में बूथों तक संवाद का एक चक्र पूरा कर लिया है। भाजपा चुनावी तैयारी में विपक्षी दलों से आगे चल रही है।

loksabha election banner

भाजपा ने उप चुनाव वाले सभी 13 विधानसभा क्षेत्रों में एक मंत्री और संगठन के एक पदाधिकारी को संयोजक का दायित्व सौंपा है। मंत्री और पदाधिकारियों का दल आवंटित विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हकीकत के साथ आने वाली चुनौतियों पर अपनी रिपोर्ट दे चुका है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री सुनील बंसल ने भी इन क्षेत्रों का दौरा किया है।

हमीरपुर के अलावा सहारनपुर के गंगोह, रामपुर, अलीगढ़ के इगलास, फीरोजाबाद के टुंडला, कानपुर के गोङ्क्षवदनगर, चित्रकूट के मानिकपुर, लखनऊ के कैंट, बाराबंकी के जैदपुर, अंबेडकरनगर के जलालपुर, प्रतापगढ़, बहराइच की बलहा और मऊ जिले की घोसी सीट पर उप चुनाव होना है। बुधवार को स्वतंत्र देव सिंह ने चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र का दौरा कर सभी संबंधित क्षेत्रों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। स्वतंत्र ने क्षेत्र के हर गांव में 11 सदस्यों की टीम बनाकर चुनावी तैयारी की जिम्मेदारी सौंप दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.