Move to Jagran APP

प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों की सूची में फर्जीवाड़ा करने पर प्रियंका वाड्रा को यूपी सरकार ने घेरा

प्रवासी श्रमिकों व कामगारों के लिए 1000 बसों की सूची में फर्जीवाड़ा करने को लेकर कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की चौतरफा निंदा शुरू हो गई है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 07:15 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 07:18 PM (IST)
प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों की सूची में फर्जीवाड़ा करने पर प्रियंका वाड्रा को यूपी सरकार ने घेरा
प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों की सूची में फर्जीवाड़ा करने पर प्रियंका वाड्रा को यूपी सरकार ने घेरा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी गई प्रवासी श्रमिकों व कामगारों के लिए 1000 बसों की सूची में फर्जीवाड़ा करने को लेकर कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की चौतरफा निंदा शुरू हो गई है। यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इसे आपराधिक कृत्य बताया है तो कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और डॉ. महेंद्र सिंह ने इसे प्रियंका का गैरजिम्मेदाराना रवैया करार देते हुए मजदूरों के साथ भद्दा और क्रूर मजाक बताया है।

loksabha election banner

यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी सरकार ने पूरे देश में श्रमिकों को लाने का सबसे ज्यादा काम किया है। इस समय सभी को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने गुमराह करने का काम किया, इनका आचरण सामने आ गया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को लाने-ले जाने के लिए जिलों के बॉर्डर पर 200 बसें रखी गईं हैं। जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसा काम पूरे देश में सिर्फ योगी सरकार ने किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह व्यवधान लगाना और जनता को गुमराह करना जानती है। ये आपराधिक कृत्य है। कांग्रेस नाइंसाफी कर रही है। काम की बजाय टिप्पणी करना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

डिप्टी सीएम डॉ. शर्मा ने कहा कि यूपी में बसों और बाकी चीजों की कोई कमी नहीं है। सबसे ज्यादा प्रवासियों को यूपी सरकार लाई है और अभी ला रही है। 900 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें यूपी के लिए लगाई गईं। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग ट्रेन से अपने घर को आ चुके हैं, जबकि 12 हजार बसों से 6 लाख से ज्यादा लोग आए हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र की हालत बद से बदतर है। कांग्रेस प्रवासियों के भोजन, चेकअप की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। 60 साल से ज्यादा शासन कर कांग्रेस ने सिर्फ बेरोजगारी दी है। हम स्क्रीनिंग के साथ स्किलिंग भी करा रहें ताकि रोजगार मिल सके। सपा, बीएसपी और कांग्रेस महामारी में क्रूर मजाक कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रियंका वाड्रा ने जो बसों की सूची भेजी है, उसमें थ्री व्हीलर, आटो रिक्शा, एंबुलेंस व टाटा मैजिक निकल रही है। भारत सरकार के वाहन पोर्टल पर राहुल और प्रियंका के फर्जीवाड़ा का खुलासा हो चुका है। कांग्रेस को श्रमिकों से कोई संवेदना नहीं, कोई सेवाभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका की कांग्रेस फर्जीवाड़ा पार्टी है। इनके अंदर कोई संवेदनशीलता नहीं है। सदियों से पार्टी का ये रवैया रहा है। संवेदनशील मुद्दों पर भी ये असंवेदनशील रहते हैं। इनको श्रमिकों को मदद देनी चाहिए थी। इससे इनका कोई सरोकार नहीं है। दोनों फर्जी तरीके की बातें कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बसों की लिस्ट जारी की थी और थ्री व्हीलर गाड़िया लगाई गईं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी हम निंदा करते हैं। इसे लेकर राहुल और प्रियंका की मां सोनिया गांधी को बयान देना चाहिए ये कैसे हुआ। क्या वो खुद भी इसमें शामिल हैं। ये राज्य सरकार का अधिकार है कि गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट मांगी जाए। कोरोना से संबंधित जो गाइडलाइन है उसका अनुसरण किया जाए। इनका फर्जीवाड़ा सामने आ गया है। राजस्थान सरकार यदि कुछ करती है तो उसका स्वागत है। कांग्रेस चोरी भी करती है फिर सीना जोरी करती है।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक आदर्श व्यवस्था दी है, जो पूरे देश के लिए नजीर बन रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस व्यवस्था से विपक्षी बौखलाए हुए हैं। प्रियंका वाड्रा ने पहले तो 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी, इसके बाद कांग्रेस ने लिखित झूठ बोला। सरकार को जो बसों की सूची दी गई है, उसमें अधिकतर स्कूटर, टाटा मैजिक और एम्बुलेंस का नंबर शामिल है। उन्हेंने कहा कि यह एक आपराधिक कृत्य है। ये सरकार और मजदूरों के साथ भद्दा और क्रूर मजाक है। कांग्रेस के घोटालों में यह बस घोटाला प्रियंका गांधी के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने परिवहन की बसें चलवाई हैं। निजी बसें उपलब्ध कराई है। ट्रेनों की व्यवस्था की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.