Move to Jagran APP

UP : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- गांव-गांव जाएं कार्यकर्ता, आम लोगों को पार्टी से जोड़ें Gorakhpur News

UP कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से मिलें और उन्‍हें पार्टी से जोड़ें।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 01:21 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 09:52 AM (IST)
UP : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- गांव-गांव जाएं कार्यकर्ता, आम लोगों को पार्टी से जोड़ें Gorakhpur News
UP : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- गांव-गांव जाएं कार्यकर्ता, आम लोगों को पार्टी से जोड़ें Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट पर मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ लग जाएं। आमजन को पार्टी से जोडऩे का कार्य करें। साथ ही पार्टी की उपलब्धियों का जन-जन में प्रचार-प्रसार करें।

loksabha election banner

गोरखपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं से मिले प्रदेश अध्‍यक्ष

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष से दिल्ली वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

पार्टी में कार्यकर्ता सर्वोपरि

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही जिंदा रहती है। उन्‍होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव गांव जाकर लोगों से मिलें और उन्‍हें पार्टी से जोड़ें। उन्‍होंंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कुशीनगर के लिए रवाना हो गए। उन्‍होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है।

इन्‍हाेंने किया स्‍वागत

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, नवीन सिन्हा, जयंत पाठक, अभिजीत पाठक, सुमित पांडेय, देवेंद्र निषाद, साबिया अली, स्नेह लता, विजय सिंह, सोनू कुमार, शानू खान, मोहम्मद यूनुस, अनुराग पांडेय, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सोनिया शुक्ला आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.