उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 13 शहर व जिला अध्यक्ष घोषित
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को 11 जिलों में जिला तथा नगर अध्यक्ष का नाम घोषित किया है।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुकाबला करने की तैयारी में लगी कांग्रेस ने गुरुवार को 11 जिला व दो शहर अध्यक्षों का नाम घोषित किया है। इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विधायक अजय कुमार लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के बाद 47 जिलों मेें नया अध्यक्ष भी नियुक्त किया था।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को 11 जिलों में जिला तथा नगर अध्यक्ष का नाम घोषित किया है। उन्नाव जिला में सुभाष सिंह, प्रतापगढ़ जिला में बृजेंद्र कुमार मिश्रा, बाराबंकी जिला में मोहम्मद मोहसिन, हापुड़ जिला में मिथुन त्यागी हापुड़ शहर अभिषेक गोयल, शामली शहर में दीपक सैनी, शामली जिला में अनुज गौतम, बिजनौर जिला में शरबेज पठान, अंबेडकरनगर जिला में राम कुमार पाल, फर्रुखाबाद जिला में विजय कुमार कटियार, मेरठ जिला में अवनीश किजला, मेरठ शहर में जावेद अंसारी तथा कासगंज जिला में मनोज पाण्डेय को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
पार्टी ने 15 अक्टबूर को जिला व नगर अध्यक्षों का नाम घोषित किया था। इसके बाद 33 और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करनी थी। आज 13 का नाम घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश में कुल 80 जिले हैं।अभी पार्टी ने लखनऊ, गोंडा, मुरादाबाद, कानपुर व बरेली में जिला कांग्रेस प्रमुखों की नियुक्ति नहीं की है।