Move to Jagran APP

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- प्रवासी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में जुटें कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा ऑनलाइन बैठकों के क्रम में बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के साथ संवाद व संपर्क बनाने के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय किया जा रहा है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 11:10 PM (IST)
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- प्रवासी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में जुटें कार्यकर्ता
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा- प्रवासी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में जुटें कार्यकर्ता

लखनऊ, जेएनएन। प्रवासी श्रमिकों और कामगारों की मदद के लिए संचालित सेवा व राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनके हित में लागू सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ब्रज व पश्चिमी क्षेत्र के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की बैठक में विपक्ष संचालित भाजपा विरोधी अभियान से सतर्क रहने के लिए भी कहा।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि ऑनलाइन बैठकों के क्रम में बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के साथ संवाद व संपर्क बनाने के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय किया जा रहा है। खासकर प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा की जा रही प्रदेश सरकार की घेराबंदी को ध्वस्त करने के लिए संगठन भी मैदान में डटा है। अंत्योदय का मूल मंत्र ही संगठन की ताकत है। स्वतंत्रदेव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ी है, क्योंकि वहां प्रवासी श्रमिकों को पहुंचना जारी है। भोजन, राशन व दवा आदि की उपलब्धता के साथ ही उनकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का भी निदान करें।

यूपी बीजेपी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सेवा कार्यों के साथ संक्रमण से बचाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता को मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग के लिए प्रेरित करते रहें। कार्यकर्ता बिना मास्क बाहर न निकले और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर कर रखें। आरोग्य सेतुु एप को डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.