Move to Jagran APP

यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आह्वान, आत्मनिर्भरता के लिए चुनौतियों को अवसर में बदलें

मोदी सरकार की वर्षगांठ पर सोमवार को 34 वर्चुअल सभाओं में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 09:39 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 09:42 PM (IST)
यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आह्वान, आत्मनिर्भरता के लिए चुनौतियों को अवसर में बदलें
यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आह्वान, आत्मनिर्भरता के लिए चुनौतियों को अवसर में बदलें

लखनऊ, जेएनएन। मोदी सरकार की छठवींं वर्षगांठ पर सोमवार को 34 वर्चुअल सभाओं में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने तीन दिन चलने वाली वर्चुअल सभाओं का शुभारंभ करते हुए चुनौतियों को अवसर में बदलने का आह्वान किया।

loksabha election banner

अभियान के पहले दिन अलग अलग सभाओं को संबोधित करने वालों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और अनिल जैन समेत डेढ़ दर्जन से अधिक यूपी की योगी सरकार के मंत्री भी शामिल हुए। प्रत्येक आनलाइन सभा में सौ से सवा सौ लोगों की उपस्थिति रही, जिसमें पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के जिम्मेदार व्यक्ति भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने संवाद के जरिए सरकार की उपलब्धियों के अलावा कोरोना संकट से लड़ने को किए प्रयासों की जानकारी भी दी।

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से कार्यकर्ता भी पूरी ताकत से जुटे हैं। उन्होंने कश्मीर समस्या, तीन तलाक, नागरिकता संशोधन कानून, अयोध्या का मंदिर विवाद जैसे मसलों कोे गिनाते हुए अन्य क्रांतिकारी बदलावाें के बारे में विस्तार से बताया।

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में योगी सरकार केंद्र की अपेक्षा पर खरी उतरी है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की नीतियों को प्रदेश में पूरी गंभीरता से लागू किया गया। इसी कारण विशाल व विषमताओं से भरा राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में हालात काबू में रहे और योगी मॉडल को सभी ने सराहा। संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताने के साथ संगठन के योगदान की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि सरकार व संगठन में बेहतर समन्वय होने के कारण ही वैश्विक महामारी के दौर में नर सेवा-नारायण सेवा का संकल्प पूरा हो सका।

भाजपा की मंगलवार को होंगी 35 वर्चुअल सभाएं : मोदी सरकार की वर्षगांठ पर जारी विशेष संपर्क संवाद अभियान में मंगलवार कोे 35 वर्चुअल सभाओं में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत दो दर्जन से अधिक मंत्री व राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि वर्चुअल सभाओं को पहले दिन साेमवार को काफी कामयाबी मिली। बड़ी संख्या में इंजीनियर, अध्यापक, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापारी व अन्य प्रमुख लोगों की भागीदारी रही। इसी कड़ी में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी वाराणसी जिला, अनिल राजभर गाजीपुर, श्रीकांत शर्मा- बिजनौर, सुरेश राणा-मैनपुरी, भूपेंद्र सिंह-मथुरा, सुरेश खन्ना-पीलीभीत, डॉ. महेंद्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री-मथुरा महानगर, सिद्धार्थनाथ सिंह-बुलंदशहर, ब्रजेश पाठक-मेरठ महानगर व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक-मुरादाबाद जिला, पंकज सिंह-देवरिया, अशोक कटारिया-गाजियाबाद जिला, गोबिंद नारायण शुक्ला-अमरोहा, विद्यासागर सोनकर-सुलतानपुर में सभा को संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.