Move to Jagran APP

भाजपा ने की प्रांतीय परिषद सदस्यों की घोषणा, 364 सदस्यों की सूची में सर्वाधिक अवध व सबसे कम बुंदेलखंड से

यूपी बीजेपी के नवनिर्वाचित प्रदेश परिषद सदस्यों की घोषणा कर दी गई। प. क्षेत्र से 66 ब्रज से 61 कानपुर-बुंदेलखंड से 45 अवध से 74 काशी से 59 और गोरखपुर क्षेत्र से 59 सदस्य हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 12:05 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 08:34 AM (IST)
भाजपा ने की प्रांतीय परिषद सदस्यों की घोषणा, 364 सदस्यों की सूची में सर्वाधिक अवध व सबसे कम बुंदेलखंड से
भाजपा ने की प्रांतीय परिषद सदस्यों की घोषणा, 364 सदस्यों की सूची में सर्वाधिक अवध व सबसे कम बुंदेलखंड से

लखनऊ, जेएनएन। यूपी भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश परिषद सदस्यों की घोषणा रविवार देर रात कर दी गई। प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन 'गोपालजी' ने बताया कि 364 सदस्यों की प्रांतीय परिषद में सर्वाधिक सदस्य अवध क्षेत्र और सबसे कम बुंदेलखंड से हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम क्षेत्र से 66, ब्रज से 61, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से 45, अवध से 74, काशी क्षेत्र से 59 और गोरखपुर क्षेत्र से 59 सदस्य हैं।

loksabha election banner

आशुतोष टंडन ने बताया कि कई पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को परिषद के लिए चुना गया है। प्रदेश परिषद के सदस्यों द्वारा ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाता हैं। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को प्रस्तावित है। प्रांतीय परिषद की बैठक 17 जनवरी को होगी। प्रदेश अध्यक्ष पद का नामांकन 16 जनवरी को दाखिल किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह निर्वाचित अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन जमा करेंगे। केंद्र की ओर से भूपेंद्र यादव व बिहार के मंत्री मंगल पांडेय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

अवध क्षेत्र के सदस्य

  • लखनऊ जिला-रीना चौधरी, चंद्रा रावत।
  • लखनऊ महानगर-प्रदीप भार्गव, गोपाल अग्रवाल, मनोहर सिंह व विद्यासागर।
  • उन्नाव-पुत्ती लाल गौतम, रामचंद वर्मा, चंद्रकांता जोशी, प्रभानशंकर दीक्षित, गंगा प्रसाद वर्मा।
  • अंबेडकरनगर-राम प्रकाश यादव, लीला वती वर्मा, धर्मराज निषाद, मनोज मिश्रा।
  • बहराइच- प्रमोद आर्य, रामसुंदर चौधरी, प्रज्ञा त्रिपाठी, मयंकर सिंह, त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी, रामराज वर्मा, पुष्पा चौधरी।
  • बलरामपुर-जगदम्बा प्रसाद सोनकर, जनमेजय सिंह, विनय त्रिपाठी, अनूप चंद गुप्ता।
  • बाराबंकी-हरगोविंद सिंह, राजरानी रावत, भगवंत लाल रावत, विनोद मिश्र, डा. हरिनाम वर्मा, परमेंद्र विक्रम सिंह बाबा।
  • गोंडा-बाबू लाल शास्त्री, महेश नारायण तिवारी, मनोहर नाथ तिवारी, विंदेश्वरी प्रसाद सिंह लाल साहब, राजा बाबू गुप्ता।
  • हरदोई-नंदू लाल शास्त्री, रामगोपाल राजवंशी, पीके वर्मा, नरेंद्र पाल सिंह मोनू, रामबहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्र, अशोक कुमार सिंह, जीवन सिंह अर्कवंशी।
  • श्रावस्ती-हरीश चंद्र गुप्ता, शंकर दयाल पांडेय।
  • रायबरेली-एमडी पासी, दिलीप यादव, अजय त्रिपाठी, पशुपति शंकर वाजपेयी, कौशल किशोर श्रीवास्तव, ब्रजलाल पासी।
  • अयोध्या जिला-अवधेश पांडेय, रामू प्रियदर्शी, कमला शंकर पांडेय।
  • अयोध्या महानगर-बाबा मनमोहन दास।
  • लखीमपुर खीरी-ईश्वरदीन वर्मा, विनोद अवस्थी, दिनेश सिंह, रामपाल यादव, विनोद मिश्रा, नीरू पुरी, शशीबाला भारती। सीतापुर- रामकरन रावत, माया देवी, रामहेत भारती, राकेश सिंह, अंबरीश गुप्ता, केके द्विवेदी, अजय कुमार गुप्ता, साकेत मिश्रा व वीरेंद्र पुरी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.