CM योगी ने कहा, सत्ता के भूखे चंद परिवारों ने कश्मीर को बना रखा था आतंक का अड्डा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर कन्या भ्रूण हत्या का आरोप लगता था। मोदी जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर यहीं की नहीं पूरे देश की तस्वीर बदली।
सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्ता के भूखे चंद परिवारों ने कश्मीर को आतंक का अड्डा बना रखा था। 370 की समाप्ति के साथ ही मोदी जी ने नया इतिहास लिखा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर कन्या भ्रूण हत्या का आरोप लगता था। मोदी जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर यहीं की नहीं, पूरे देश की तस्वीर बदली।आज सब गरीब परिवार को मुफ्त गैस, बिजली और शौचालय मिला है। तत्काल तीन तलाक खत्म कर सामाजिक बदलाव लाया हैं भाजपा सरकार ने। अब कोई नारी का अपमान नहीं कर सकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि 76 हजार करोड़ से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। पहले दस बरसों का बकाया रहता था। अब हम सल्फर फ्री चीनी, एथनाल बनाने की ओर जा चुके हैं। खांडसारी का लाइसेंस फ्री किया। नानोता चीनी मिल की डिस्टलरी को बंद किया, अब इसे जीरो लिक्विड डिस्चार्ज की ओर ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास सबका लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। अपराधी जेल में हैं। कहा कि 26 को दीपोत्सव का बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है सरकार।