Move to Jagran APP

UP Assembly by Election 2020: योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ भाजपा संगठन ने भी कसी कमर, आठों सीट जीतने का लक्ष्य

UP Assembly by Election 2020 सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को विधानसभा वार जिम्मेदारी दे दी है जबकि संगठन के मुखिया स्वतंत्रदेव सिंह ने अपनी टीम के साथ बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता को बूथवार काम सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 06:10 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 09:52 AM (IST)
UP Assembly by Election 2020: योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ भाजपा संगठन ने भी कसी कमर, आठों सीट जीतने का लक्ष्य
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ संगठन के मुखिया स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में खाली आठ विधानसभा सीट को लेकर भले ही अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन सत्ता पर काबिज भाजपा के साथ बसपा व कांग्रेस ने कमर कस ली है। आठ में से छह सीट पर भाजपा जीती थी, जबकि दो सीट समाजवादी पार्टी के पास थी। अब भाजपा का लक्ष्य क्लीन स्वीप का है। भाजपा ने इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए दोनों डिप्टी सीएम को भी मोर्चा सौंप दिया है।

loksabha election banner

भाजपा ने इसके लिए जोरदार तैयार की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को विधानसभा वार जिम्मेदारी दे दी है जबकि संगठन के मुखिया स्वतंत्रदेव सिंह ने अपनी टीम के साथ बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता को बूथवार काम सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। मंत्रियों को चुनाव फतह करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां पर उपचुनाव होने हैं वहां पदाधिकारियों के साथ मिलकर विकास की योजनाओं को जल्दी पूरा कराने को कहा गया है। भाजपा के पास छह सीट हैं जबकि जौनपुर की मल्हनी तथा रामपुर की स्वार सीट पर भाजपा का लक्ष्य है। यह दोनों सीट समाजवादी पार्टी के पास है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही अपने राज्यमंत्रियों के साथ बैठक करके उनको चुनाव की बाबत निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का संगठन से बेहतरीन तालमेल बनाकर चुनाव जीता जाएगा। हमको समाज के सभी वर्गों को जोड़कर काम करना होगा। विपक्ष का विखराव और भाजपा के पक्ष में माहौल जीत दिलाने में साहयक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा जिन्हेंं जिम्मेदारी मिली है वह सभी स्थानों का दौरा करें। सारा काम दो तीन दिनों के अंदर निपटा दें। हर जगह पर स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट पार्टी को दें। स्थनीय स्तर के जो भी कार्य हैं उन्हेंं हर हाल में पूरा कराएं। बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें। वहां पर कोरोना काल में किसी को इलाज मिलने में दिक्कत तो नहीं हो रही है, यह भी देखें।

कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी

अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर लक्ष्मीनारायण चौधरी के साथ राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को, बुलंदशहर सीट पर अशोक कटारिया, सुरेश राणा व कपिलदेव अग्रवाल, रामपुर की स्वार सीट पर ब्रजेश पाठक व विजय कश्यप, फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, घाटमपुर सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व नीलिमा कटियार, देवरिया सदर सीट पर सूर्य प्रताप शाही व सतीश द्विवेदी, जौनपुर की मल्हनी सीट पर अनिल राजभर व उन्नाव की बंगरमऊ सीट पर डॉ. महेन्द्र सिंह व सुरेश पासी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इन सभी मंत्रियों के साथ संगठन का एक-एक सदस्य भी लगाया गया है। भाजपा ने उप चुनाव के लिए अपनी संगठनात्मक रचना बना ली है। सभी आठों विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश के पदाधकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.