Move to Jagran APP

Politics : कोविड -19 के बाद आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे की ओर बढ़ रहे भारतीय : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Politics हरदीप सिंह पुरी ने कहा हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बनने के साथ दुश्मनों से भी देश को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे रहे हैं।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 06:42 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 06:42 PM (IST)
Politics : कोविड -19 के बाद आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे की ओर बढ़ रहे भारतीय : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
Politics : कोविड -19 के बाद आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे की ओर बढ़ रहे भारतीय : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता:  कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद देश के लोगों में आत्मनिर्भर बनने की भावना से भारत निरंतर पहले की तुलना में और शक्तिशाली बनता जा रहा है, क्योंकि हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बनने के साथ दुश्मनों से भी देश को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे रहे हैं। यदि वैश्विक आपूर्ति की श्रृंखला किसी एक विशेष देश पर निर्भर हो तो न चाहते हुए भी आपको उसकी मर्जी के कारण कठिनाइयों को स्वीकार करता पड़ता हैं। ऐसी स्थिति में अच्छी तरह से भारतीयों ने अपनी  प्रतिभा को दर्शाया और स्थिति में बदलाव के लिए अथक प्रयत्न किया, जिसका परिणाम हार्दिक स्वागत योग्य हैं। 

loksabha election banner

लेखक और विदेश नीति विश्लेषक, टीसीए राघवन के साथ बातचीत

कोलकाता की सामाजिक संस्था प्रभा खेतान फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशेष ऑनलाइन सत्र ‘द राइट सर्किल’ में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह बातें कही। इस विशेष चर्चासत्र में पूर्व राजनीतिक, लेखक और विदेश नीति विश्लेषक, टीसीए राघवन के साथ बातचीत के दौरान उनके सवाल का श्री पुरी जवाब दे रहे थे।

श्री पुरी वर्तमान में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री के रूप में तीन प्रमुख विभाग संभाल रहे हैं।

हमें अधिक और बेहतर उत्पादक बनने का लक्ष्य को पूरा करना है

श्री राघवन के एक अन्य सवाल के जवाब में श्री पुरी ने कहा: आत्मनिर्भर भारत योजना को अपनी सीमाओं को दुनिया के लिए बंद करने का रास्ता नहीं समझना चाहिये। यह केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसके पीछे का उद्येश्य हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक प्रणाली के जरिये अधिक और बेहतर उत्पादक बनने का लक्ष्य को पूरा करना है। 

आइओटी, मशीन लर्निंगव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति शिखर पर 

हम इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी), मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ चौथी औद्योगिक क्रांति के शिखर पर हैं। इसमें हमे यह सुनिश्चित करना है कि हम लेगो या सिर्फ नट और बोल्ट न बनकर रह जायें। आत्मनिर्भर बनने के साथ हमे अपनी दृढ़ता से प्रतिध्वनित होना होगा तभी हम दुनिया में अन्य आपूर्ति श्रृंखलाओं का लाभ उठा सकेंगे। हम जल्द एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।

अबतक का सबसे बड़ा निकासी और प्रत्यावर्तन मिशन है : केंद्रीय मंत्री 

-श्री पुरी ने कहा, महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने 6 मई से अबतक दुनिया भर के विभिन्न देशों से 14 लाख नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लौटाने में सफलता हासिल की है। मैं विश्वास की भावना के साथ यह कह सकता हूं कि यह मानव इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा निकासी और प्रत्यावर्तन मिशन है। जिस तेजी से सारी चीजें आगे बढ़ रही हैं, हम जल्द एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। 

कई देशों में भारी मात्रा में निर्यात किए गए पीपीई किट, वेंटिलेटर, दवाएं

विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए श्री पुरी ने कहा, लॉकडाउन ने हमें आवश्यक बुनियादी ढांचा बनाने में मदद की है, जिसमें आवश्यक बेड की संख्या, पीपीई किट, वेंटिलेटर, दवाएं आदि, जिन्हें देश में सप्लाई करने के साथ दुनिया के कई देशों में भी भारी मात्रा में निर्यात किया गया है, इनमें से कुछ विकसित पश्चिम के देश भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.