Move to Jagran APP

West Bengal Politics: नवान्न अभियान पर TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, मैं होता तो सिर में गोली मार देता

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हिंसा की घटना को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से भी संज्ञान लेने का अनुरोध किया। साथ ही न्यायपालिका पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन के नाम पर भाजपा ने कानून को अपने हाथ में ले लिया है।

By Shashank MishraEdited By: Published: Wed, 14 Sep 2022 10:51 PM (IST)Updated: Wed, 14 Sep 2022 10:51 PM (IST)
West Bengal Politics: नवान्न अभियान पर TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, मैं होता तो सिर में गोली मार देता
तृणमूल महासचिव ने लगाया आरोप कहा- आंदोलन के नाम पर भाजपा ने गुंडागर्दी की।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा के नवान्न अभियान (राज्य सचिवालय मार्च) के दौरान पुलिस के साथ हुई हिंसक झड़प की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी दो कदम आगे बढ़कर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के नाम पर भाजपा ने बाहर से गुंडों को लाकर जिस प्रकार गुंडागर्दी की, यदि पुलिस चाहती तो गोली चलाकर 20-25 लोगों की जान ले लेती। यह सबसे आसान उपाय था और ऐसा होते ही आंदोलन तुरंत समाप्त हो जाता, लेकिन पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ऐसा नहीं किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के राज में यही परिवर्तन है कि इतने अत्याचार के बावजूद पुलिस ने गोली नहीं चलाई और सिंगुर व नंदीग्राम जैसी घटना नहीं होने दिया। अभिषेक ने आरोप लगाया कि भाजपाई गुंडों ने पुलिस पर जमकर अत्याचार किया और लोहे के राड तक से हमला किया गया।

मार्च के दौरान झड़प में घायल हुए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) देबजीत चट्टोपाध्याय से कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में मुलाकात के बाद अभिषेक मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा शांत बंगाल को अशांत कर दंगा लगाना चाहती है।

मार्च के नाम पर हुई हिंसा उसी घटना की पुनरावृति है जो 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान भाजपाई गुंडों ने कोलकाता में महान समाज सुधारक विद्यासागर की मूर्ति तोड़कर की थी।

Video: BJP-TMC West Bengal में आमने-सामने | CM Mamata Banerjee | Nabanna Chalo Campaign

उन्होंने कहा कि इस मामले में अदालत आगे क्या कदम उठाता है इसपर हम सभी की नजर है। बता दें कि अभिषेक से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस के साथ हुई हिंसक झड़प की घटना को लेकर कहा कि पुलिस चाहती तो आंदोलनकारियों पर गोली चला सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया। पुलिस ने बहुत संयम के साथ स्थिति का मुकाबला किया।

BJP का पलटवार : गोली खाने को हम तैयार, जितनी गोली है चलाएं ममता सरकार

पुलिस चाहती तो गोली चलाकर 20-25 लोगों की जान ले लेती, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के इस बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह भाषा बंगाल की संस्कृति के साथ मेल नहीं खाती।

उन्होंने साथ ही अभिषेक व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दी कि जितनी गोली है सरकार चलवाए, गोली खाने को हम तैयार हैं। मजूमदार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बंगाल के युवराज का बयान दर्शाता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोली नहीं चलने से अभिषेक पुलिस से असंतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि ममता सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा दुर्गा व काली पूजा के बाद जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।

ये भी पढ़े: West Bengal Politics: ममता बनर्जी के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- यदि तृणमूल के एक समर्थक पर होगा हमला, तो BJP के पीटे जायेंगे 2 समर्थक

रविशंकर प्रसाद का नीतीश पर तंज, कहा- सुशासन बाबू का तमगा छोड़ दें; बोले- बिहार और बंगाल में कानून व्यवस्था खत्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.