Move to Jagran APP

हिमाचल के सभी ब्लाकों में प्रवाहित होंगी वीरभद्र की अस्थियां, प्रदेश की इन प्रमुख नदियों में भी होंगी प्रवाहित

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र ङ्क्षसह के अस्थियों का विसर्जन 17 जुलाई को किया जाएगा। परिवार के सदस्य हरिद्वार में अस्थी विसर्जन करेंगे। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह सहित कुछ सदस्य हरिद्वार में अस्थी विसर्जन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 05:04 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 05:04 PM (IST)
हिमाचल के सभी ब्लाकों में प्रवाहित होंगी वीरभद्र की अस्थियां, प्रदेश की इन प्रमुख नदियों में भी होंगी प्रवाहित
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार रामपुर में किया गया। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र ङ्क्षसह के अस्थियों का विसर्जन 17 जुलाई को किया जाएगा। परिवार के सदस्य हरिद्वार में अस्थी विसर्जन करेंगे। वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ङ्क्षसह सहित कुछ सदस्य हरिद्वार में अस्थी विसर्जन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसी दिन प्रदेश के 71 ब्लाकों में अस्थी विसर्जन कार्यक्रम रखा गया है। यह सभी कांग्र्रेस के संगठनात्मक बलक हैं, वैसे प्रदेश में ब्लाकों की संख्या 78 के करीब है।

loksabha election banner

प्रदेश की प्रमुख नदियों सतलुज, ब्यास, चिनाब, रावी टौंस सहित ब्लाकों के संगम स्थलों में वीरभद्र ङ्क्षसह की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहने वाले वीरभद्र ङ्क्षसह ने कई साल तक प्रदेश के लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। प्रदेश भर में लोग उन्हें प्यार करते हैं। यही वजह है कि उनके पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने के लिए प्रदेश भर से लोग शिमला और रामपुर पहुंचे थे। इसलिए परिवार के सदस्यों और पार्टी ने निर्णय लिया है कि अस्थी विसर्जन कार्यक्रम को ब्लाक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। धार्मिक रिति रिवाजों और मंत्रोचारण के साथ वीरभद्र ङ्क्षसह की अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा। 15 जुलाई को रामपुर के पदम पैलेस से अस्थियों को सभी ब्लाकों के लिए डिस्पैच किया जाएगा। 16 को यह अस्थियां ब्लाक स्तर पर पहुंच जाएगी। ब्लाक अध्यक्षों की इसके लिए बाकायदा डयूटियां लगाई जा रही है। 17 जुलाई को ब्लाक कांग्रेस कार्यालयों से अस्थी विसर्जन स्थल तक

लोग जाएंगे। अस्थी विसर्जन कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी, प्रदेश के आम लोगों के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों के लोगों को भी बुलाया जाएगा। 18 जुलाई को रामपुर स्थित पदम पैलेज में शुद्धी कार्यक्रम रखा गया है। पहले कहा जा रहा था कि वीरभद्र ङ्क्षसह की अस्थियों को तांदी संगम में प्रवाहित किया जाएगा। अब हरिद्वार सहित सभी ब्लाकों में अस्थियों का विसर्जन करने का निर्णय लिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (शिमला ग्रामीण) यशवंत छाजटा ने बताया कि 17 को अस्थी विसर्जन कार्यक्रम सभी ब्लाकों में रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.