Move to Jagran APP

कुशीनगर पहुंचींं थाईलैंड की राजकुमारी चुलबोर्न, थाई मोनास्ट्री में रेड कारपेट पर परंपरागत स्वागत

थाईलैंड की राजकुमारी चुलबोर्न शुक्रवार की शाम कुशीनगर पहुंचींं। वह यहां धार्मिक यात्रा पर आई हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 07:07 PM (IST)
कुशीनगर पहुंचींं थाईलैंड की राजकुमारी चुलबोर्न, थाई मोनास्ट्री में रेड कारपेट पर परंपरागत स्वागत
कुशीनगर पहुंचींं थाईलैंड की राजकुमारी चुलबोर्न, थाई मोनास्ट्री में रेड कारपेट पर परंपरागत स्वागत

कुशीनगर, जेएनएन। थाईलैंड की राजकुमारी चुलबोर्न धार्मिक यात्रा पर शुक्रवार की शाम गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुशीनगर पहुंची। थाई मोनास्ट्री में रेड कारपेट पर उनका परंपरागत ढंग से स्वागत हुआ। लोक परंपरा में सजे-धजे थाई लोक कलाकार, बौद्ध भिक्षु, अप्रवासी भारतीय, थाईलैंड के विशिष्ट नागरिक व जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने राजकुमारी का स्वागत किया। थाई राजपरिवार के लिए बनाए गए विशिष्ट अतिथि गृह के मुख्य द्वार पर बिछे रेड कारपेट पर स्वागत की औपचारिकता पूरी हुई। 

loksabha election banner

स्वागत के बाद राजकुमारी को उनके विशेष कक्ष तक ले जाया गया। इस दौरान माहौल राजकुमारी के दीर्घायु हों...दीर्घायु हों के आशीर्वचन से गुंजायमान होता रहा। स्वागत में राजकुमारी को बुके व उपहार भेंट किए गए। थाई मोनास्ट्री के मुख्य भिक्षु फ्रा दमबोधिवोंग, डाॅ. पी. खोमसान, पी. सोमपोंग, पी. सोंगक्रान, अनिल ढल्ल, रमिंदर सिंह सचदेव, सर्वजीत सिंह, सतविंदर सिंह, शैलेश, लवनाथ कुमार, डा. मैनेजर यादव, जितेंद्र राय, एसपी पीआरआे गोपाल पांडेय, अंबिकेश त्रिपाठी, विवेक गोंड, अरविंद श्रीवास्तव, ब्रजेण मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, चौकी इंचार्ज अमित राय, विभा पांडेय, अदित्य राय, शुभम दीक्षित, शमशेर आदि उपस्थित रहे।

राजकुमारी आज करेंगी बुद्ध की पूजा

राजकुमारी चुलबोर्न रविवार को सुबह सात बजे थाई बुद्ध मंदिर से निकलेंगी और 7.10 बजे महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पहुंच कर तथागत की प्रतिमा का पूजन वंदन कर चीवर चढ़ाएंगीं। इसके बाद परिनिर्वाण स्तूप की पूजा करेंगी। वह आठ बजे मुख्य मंदिर से चल कर 8.05 बजे कुशीनगर क्लीनिक पहुंच कर उसका निरीक्षण करेंगी। 15 मिनट बाद 8.20 पर वहां से निकल कर 8.25 बजे रामाभार स्तूप पहुंचेंगी। वहां पूजन वंदन करने के बाद 8.50 बजे थाई मोनास्ट्री आएंगी और दिन भर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगी। राजकुमारी का रात्रि विश्राम भी यहीं होगा। रविवार 23 फरवरी को प्रात: 11 बजे वह मोनास्ट्री से कार द्वारा 11.50 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। 12 बजे वहीं से अपने विशेष विमान में सवार होकर बैंकाक रवाना होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.