Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध : मेरठ के कांग्रेसी नेता की गाड़ी पर सवार लोग प्रियंका के घर में घुसे

प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में सेंध मामले में नया मोड़ आ गया है। उक्त संदिग्‍ध कार खरखौदा की पूर्व चेयरपर्सन व खरखौदा निवासी शारदा त्यागी के बेटे शेखर त्यागी की है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 05:30 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 05:50 PM (IST)
प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध : मेरठ के कांग्रेसी नेता की गाड़ी पर सवार लोग प्रियंका के घर में घुसे
प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध : मेरठ के कांग्रेसी नेता की गाड़ी पर सवार लोग प्रियंका के घर में घुसे

मेरठ, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में सेंध मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके घर में घुसकर फोटो खिंचाने की मांग करने वाले लोग मेरठ में कांग्रेस के नेता की कार पर सवार थे।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी वाड्रा के नई दिल्ली के आवास में जिस टाटा सफारी कार से लोग पहुंचे थे, वह कार खरखौदा की पूर्व चेयरपर्सन व खरखौदा निवासी शारदा त्यागी के बेटे शेखर त्यागी की है। शेखर त्यागी भी कांग्रेस में हैं। शेखर त्यागी ने हाल ही में कांग्रेस के एमएलसी स्नातक का प्रत्याशी होने का दावा किया हुआ है। कार का नम्बर यूपी 15- सीडब्ल्यू 0002 है।

शेखर की 63 वर्षीय मां शारदा त्यागी कांग्रेस की पुरानी कार्यकर्ता है। वह करीब 40 वर्ष से कांग्रेस में हैं। शारदा देवी 90 के दशक में खरखौदा विधानसभा सीट से पार्टी से चुनाव भी लड़ चुकी है। शारदा त्यागी ने बताया कि बीती 26 नवंबर को वह अपनी बेटी के साथ टाटा सफारी कार में प्रियंका गांधी वाड्रा के घर उनसे मिलने पहुंचीं। उनका कहना है कि गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उनसे कोई पूछताछ नही की और न ही कार की तलाशी ली। तत्काल गेट खोल दिया था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। कुछ अज्ञात लोगों ने प्रियंका गांधी के घर में प्रवेश किया था। यह लोग बिना पूर्व नियुक्ति के वहां पहुंचे, इन्होंने सेल्फी लेने के लिए भी कहा था। सुरक्षा में सेंध लगाते हुए काली सफारी गाड़ी में मेरठ की कांग्रेस नेता शारदा त्यागी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रियंका गांधी वाड्रा का मकान नंबर नहीं पता था और कांग्रेस कार्यालय में फोन करके इसके बारे में पूछा। जब मैं वहां गई तो (सुरक्षा) ने यह देखने की भी परवाह नहीं की कि कार में कौन बैठा है। काली गाड़ी देखते ही बैरिकेड को तुरंत हटा दिया गया और गेट खोल दिया गया।

सुरक्षा में हुई इस चूक से शारदा त्यागी हैरान रह गईं। उनका मानना है कि यह प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है, सरकार को उनकी सुरक्षा की प्रियंका गांधी की सुरक्षा बढ़ा देनी चाहिए। ऐसे तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने कहा सुरक्षा हटने के कारण ही राजीव गांधी की हत्या हो गई थी। उन्होंने सुरक्षा हटाने को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप भी लगाए।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नई दिल्ली के आवास में 26 नंवबर को दिन में करीब दो बजे एक अनजान गाड़ी घुस आई। जिसमें कई लोग सवार थे। घर में पहुंचे यह सभी लोग प्रियंका गांधी के साथ फोटो खिंचाने की मांग पर अड़े थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.