Move to Jagran APP

बोले राठौर, वीरभद्र के रूप में प्रदेश ने खोया जनप्रिय नेता

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के पद चिह्नों का अनुसरण करते हुए लोगों के दुख दर्द को दूर करने के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र के निधन से प्रदेश ने एक ऐसा जननेता खो दिया जिनकी कमी हमेशा खलेगी।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 06:41 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 06:41 PM (IST)
बोले राठौर, वीरभद्र के रूप में प्रदेश ने खोया जनप्रिय नेता
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का फाइल फोटो।

शिमला, जागरण संवाददाता। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के पद चिह्नों का अनुसरण करते हुए विकास व लोगों के दु:ख दर्द को दूर करने के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र ङ्क्षसह के निधन से प्रदेश ने एक ऐसा जननेता खो दिया जिनकी कमी हमेशा खलेगी। वीरभद्र ङ्क्षसह के अंतिम संस्कार में लोगों की भीड़ ने साबित कर दिया कि वह कितने लोकप्रिय और जनमानस के नेता थे। वीरभद्र सिंह के निधन से उन्हें व्यक्तिगत जो क्षति हुई है, उसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते। उनके निधन से उन्होंने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया। वीरभद्र ङ्क्षसह प्रदेश में जनमानस के सेवाभाव की जो विरासत छोड़ कर गए है, कांग्रेस उसी विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। कांग्रेस का हर नेता व कार्यकर्ता उनके निधन से सदमे में है।

loksabha election banner

गौर रहे कि हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का गत वीरवार को सुबह निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को रामपुर में किया गया। कांग्र्रेस नेता राजा वीरभद्र सिंह के निधन के बाद से सदमे में हैं।

न्यू ओपीडी ब्लाक का नाम वीरभद्र ङ्क्षसह के नाम पर रखा जाए0

समाजसेवी सरबजीत ङ्क्षसह बॉबी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि आइजीएमसी शिमला के न्यू ओपीडी ब्लाक का नाम परिवर्तित कर वीरभद्र ङ्क्षसह के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि आइजीएमसी को प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल बनाने में वीरभद्र ङ्क्षसह का विशेष योगदान रहा है। न्यू ओपीडी ब्लाक बनाने की परिकल्पना उन्होंने ही की थी। उन्होंने रोटरी टाउन हाल को उनके नाम से विकसित करने की भी मांग उठाई है। यहां पर मूर्ति उनकी याद और सम्मान में स्थापित की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.