Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा राज में उत्तर प्रदेश की जनता बुरी तरह त्रस्त

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मान लिया है कि यूपी में उनकी सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। हर मोर्चे पर विफलता के नाते वे आगामी आम चुनाव में टिक नहीं पाएंगे इसलिए इन दिनों वे बिहार में चुनाव प्रचार में लग गए हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 07:19 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा राज में उत्तर प्रदेश की जनता बुरी तरह त्रस्त
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में जनता बुरी तरह त्रस्त है।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में जनता बुरी तरह त्रस्त है। कमजोरों पर भाजपा सरकार की दहशतगर्दी इतनी बढ़ी हुई है कि लोग विधान भवन के सामने ही आत्मदाह करने को मजबूर हो रहे हैं। जनता महंगाई, बेकारी, लूट, हत्या व अपहरण से डरी और सहमी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिलाओं और बच्चियों को आए दिन छेड़छाड़ और दुष्कर्म का शिकार होना पड़ रहा है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। हर मोर्चे पर विफलता के नाते वे आगामी आम चुनाव में टिक नहीं पाएंगे इसलिए इन दिनों वे बिहार में चुनाव प्रचार में लग गए हैं। न यहां रहेंगे, न जनता की चीख पुकार सुनाई देगी। दलितों पर अत्याचार के मामले सभी हदों को पार कर गए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास कोई योजना नहीं होने से इसका नेतृत्व हताशा में डूब गया है। मुख्यमंत्री ने यह फार्मूला अपना रखा है 'जनता के नाम जो समाजवादी पार्टी का काम, बस उसे कर लेना है अपने नाम।' समाजवादी सरकार ने कैंसर अस्पताल बनवाया, चार साल होने को है भाजपा सरकार सोई रही। अब जब विदाई की बेला आ गई है तो मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री समाजवादी सरकार के काम पर अपने नाम का पत्थर लगवा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.