Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में बातें रामराज की पर हकीकत जंगलराज से भी बदतर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कुशासन व जनविरोधी नीतियों के कारण जनाक्रोश बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि सरकार कर्मचारियों को त्योहार पर वेतन भी नहीं दे पा रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:46 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में बातें रामराज की पर हकीकत जंगलराज से भी बदतर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में बातें रामराज की पर हकीकत जंगलराज से भी बदतर

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बातें हमेशा रामराज की करते हैं लेकिन, हकीकत में प्रदेश के हालात जंगलराज से भी बदतर हैं। सत्ता में बैठे सब एक-दूसरे को चोर बता रहे हैं। भाजपा का भ्रष्टाचार मॉडल ही चर्चा में है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि हरदोई सांसद कहते हैं कि उनका वेंटीलेटर के लिए दिया गया पैसा गायब हो गया। उन्नाव में पुलिस भाजपा विधायक को अवैध कब्जा करने वाले का साथी बताती है। लखनऊ में ठेकेदार नगर निगम के अभियंता को धमकाता है। उसकी पैरवी नगर की मेयर करतीं हैं और नगर आयुक्त को उसके लिए पत्र लिखती हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कुशासन व जनविरोधी नीतियों के कारण जनाक्रोश बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि सरकार कर्मचारियों को त्योहार पर वेतन भी नहीं दे पा रही है। राज्य कर्मचारी कल्याण निगम में ढाई वर्ष से वेतन नहीं बंटा। जल निगम व सीएंडडीएस में चार माह से 20 हजार कर्मियों को वेतन का इंतजार है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता अनैतिक व्यापार में लगे दिखाई देते हैं। पार्टी विद डिफरेंस का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। सरकार पर नाकामी के विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि महोत्सवों के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटाने में कतई परहेज नहीं है। ऐसी किंकर्तव्यविमूढ़ सरकार से किसी को उम्मीद नहीं रह गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.