Move to Jagran APP

'जरूरी और मजबूरी' के बीच सोनिया गांधी आज जाएंगी रायबरेली, राहुल होंगे साथ

यूपीए अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनके साथ होंगे।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Tue, 17 Apr 2018 07:56 AM (IST)Updated: Tue, 17 Apr 2018 12:32 PM (IST)
'जरूरी और मजबूरी' के बीच सोनिया गांधी आज जाएंगी रायबरेली, राहुल होंगे साथ
'जरूरी और मजबूरी' के बीच सोनिया गांधी आज जाएंगी रायबरेली, राहुल होंगे साथ

रायबरेली (रसिक द्विवेदी)। कांग्रेस की सर्वोच्च नेता और स्थानीय सांसद सोनिया गांधी मंगलवार (आज) को रायबरेली जिले में आ रही हैं। खराब स्वास्थ्य के बावजूद उनका यह दौरा राजनीतिक मजबूरी के साथ ही विकास व प्रशासनिक कार्यों के लिए जरूरी भी है। बुधवार को उन्हें जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शामिल होना है। उनके कुछ करीबी लोगों ने पार्टी छोड़ दी है, ऐसे में संगठन को होने वाले नफा-नुकसान का आकलन भी उन्हें करना है।

loksabha election banner

सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में काफी दिनों से नहीं पहुंच सकी थीं। इसके पीछे उनका स्वास्थ्य खराब होना मुख्य कारण बताया जा रहा था। उनको 24 फरवरी को ही आना था। सारी तैयारियां हो चुकी थीं लेकिन रात में अचानक उनका दौरा रद कर दिया गया था। इस बार प्रशासन ने उन कार्यों की सूची और संपादन योजना भी तय कर ली है, जिसको सांसद के हाथों से मूर्तरूप दिलवाना है।

राजनीतिक क्षेत्र में उनकी इस यात्रा को मजबूरी भी बताया जा रहा है क्योंकि कांग्रेस के गढ़ में गांधी परिवार के खास रहे एमएलसी दिनेश सिंह बगावत कर भाजपा में नया ठौर तलाश चुके हैं। 21 अप्रैल को यह परिवार भगवा झंडा थाम लेगा। उनके जाने से लाभ-हानि का भी आकलन पार्टी कर रही है।

यहां के दो क्षत्रप ही पार्टी के हर फैसले में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। कुछ साल पहले एक क्षत्रप को जब पार्टी से बाहर किया गया तब भी कांग्रेस ने अपने को आंका था। नुकसान दिखा तो उनके परिवार की एक सदस्य को मुख्यधारा में पार्टी ले आई। अब उनको सतत आगे बढ़ाया जाने लगा। यह नजारा देख दूसरा खेमा कुपित हो उठा। मनचाही बात न बनी तो उन्होंने पार्टी को छोड़ देना ही बेहतर समझा। सांसद को इन सब बातों की खबर है। लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को कैसे मजबूती देकर किले को अभेद्य बनाए रखना है, इसकी व्यूह रचना भी सोनिया के इस दौरे में होगी।

राहुल मां के पास आएंगे

जानकारी के मुताबिक, अमेठी के सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 अप्रैल की शाम को अपनी मां सोनिया के पास भुएमऊ स्थित गेस्टहाउस आ जाएंगे। यहां वह रात्रि विश्राम भी करेंगे। बुधवार सुबह अनुश्रवण समिति की बैठक में उन्हें भी शामिल होना है क्योंकि रायबरेली जिले के सलोन का कुछ हिस्सा अमेठी संसदीय क्षेत्र में आता है।जून 2016 से नहीं आ सकीं सांसद

सोनिया गांधी रायबरेली में कबसे नहीं आई?

यह सवाल जब उनके प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा से किया गया तो उन्होंने बताया कि पुराने कागज देखकर सही जानकारी दी जा सकती है। फिर उन्होंने बताया कि जून 2016 से सांसद नहीं आई हैं। इसके पीछे उनकी तबीयत का खराब होना बड़ा कारण रहा। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी आते रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.