Move to Jagran APP

Jamshedpur Pride : मिस इंडिया की रेस में जमशेदपुर की स्नेहा जार्ज, 2 जुलाई को आएगा फैसला

Miss Jharkhand Sneha George स्नेहा ने मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस झारखंड बनी है। स्नेहा जमशेदपुर के डिमना निवासी है। स्नेहा को समाज सेवा में रुचि है। स्नेहा का सपना है कि झारखंड कुपोषण से मुक्त हो।

By Sanam SinghEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 08:12 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 08:12 PM (IST)
Jamshedpur Pride : मिस इंडिया की रेस में जमशेदपुर की स्नेहा जार्ज, 2 जुलाई को आएगा फैसला
Miss Jharkhand Sneha George ः स्नेहा करीम सिटी कॉलेज की छात्रा है।

जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर इन दिनों फिल्मी दुनिया के साथ-साथ ग्लैमर्स की दुनिया में भी अपना नाम दर्ज कर रहा है। यहां के कलाकार अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवड़ और हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा रहे हैं। इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। वह है डिमना की स्नेहा जार्ज। स्नेहा की स्कूलिंग मुंबई से हुई। कालेज की पढ़ाई जमशेदपुर से कर रही है।  वह करीम सिटी कालेज की छात्रा है। स्नेहा ने मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस झारखंड बनी है। जुलाई में होने वाले फाइनल के पहले फेमिना मिस इंडिया के जोनल फाइनल के विजेताओं की घोषणा की गई है। इसमें 31 राज्य के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है। राज्यों के लिए आयोजित हुई प्रतियोगिता में झारखंड से आठ प्रतिभागियों ने शिरकत की थी। स्नेहा जार्ज के अलावा अराधना शर्मा, दिव्यांका अग्रवाल, ऐशा अग्रवाल, रवीना कौर, रिया तिर्की, सेजल कुमार, युक्ता शाह ने मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया था।

loksabha election banner

गांव के गरीबों को कुपोषण से मुक्ति के लिए कर रही कार्य

समाज सेवा में रुचि रखने वाले स्नेहा ने अपना एक प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसका नाम अन्न रखा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए गांव के गरीबों को भोजन उपलब्ध करा रही है। ताकि झारखंड को कुपोषण से मुक्ति मिल सके। जमशेदपुर की स्नेहा जार्ज मुंबई की एक प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

जमशेदपुर डिमना निवासी, पिता है सरकारी कर्मचारी

स्नेहा ने बताया मिस इंडिया में इसबार सब कुछ ऑनलाइन हुआ। हमने रैंप वॉक, टैलेंट, डांस का वीडियो बनाकर मौज पर अपलोड किया। इसके आठ लड़कियां का सलेक्शन हुआ। इसके बाद झारखंड में मुझे सलेक्ट किया। इसके बाद देश के जितने राज्य है वहां से चुनी लड़कियां 24 को मिस इंडिया कांटेस्ट के लिए मुंबई जाएंगी। इसके बाद 40 दिन की ट्रैनिंग होगी। इसके बाद २ जुलाई को फाइनल होगा। अगर मिस इंडिया बन गई तो मिस वर्ल्ड के लिए क्वालीफाइ करूंगी।स्नेहा पिता सरकारी कर्मचारी थे। अभी रिटायर हो गए हैं। वहीं माता उनकी हाउस वाइफ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.